Pakistan vs New Zealand 2nd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे वह सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया। अब अगर पाकिस्तान को सीरीज बराबर करनी है, तो उसे दूसरा वनडे मैच हर हाल में जीतना होगा, वरना वह सीरीज हार जाएगा।
लेकिन दूसरे वनडे से पहले ही पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार खिलाड़ी उस्मान खान चोटिल हो गए हैं और अब वह इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। इससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।
फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि उस्मान खान हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। MRI स्कैन में पता चला कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन फिर भी वह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। अब यह देखना होगा कि क्या वह तीसरे वनडे मैच तक फिट हो पाते हैं या नहीं।
इमाम को मिल सकता है मौका
उस्मान खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 33 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। अब उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे वनडे में इमाम उल हक को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। इमाम को पहले वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन अब वह टीम में जगह बना सकते हैं।
खेल चुके हैं 19 टी20 इंटरनेशनल मैच
भले ही उस्मान खान ने अभी तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला हो, लेकिन इससे पहले वह पाकिस्तान के लिए 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 239 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक भी जड़ा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, इरफान खान, अबरार अहमद, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली, सुफियान मुकीम, हारिस रऊफ, उस्मान खान (दूसरे वनडे से बाहर)
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
13 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
32 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines