PAK vs NZ: पाकिस्तान टीम से शाहीन अफरीदी की छुट्टी, फैंस ले रहे जमकर मजे

PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच वेलिंग्टन में जारी है। इस मैच में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को जगह नहीं मिली है, जिस पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं।

Pakistan Cricket Team Shaheen Afridi

Pakistan Cricket Team Shaheen Afridi

Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए पाकिस्तान टीम में कई बदलाव हुए, जहां कई खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान के कोच आकिब जावेद और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के कप्तान सलमान अली आगा ने इस मैच के लिए जिन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा, उनमें खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, इरफान खान और अबरार अहमद का नाम शामिल है। बाहर होने वाले खिलाड़ियों में शाहीन का नाम देखकर फैंस भी चौंक गए और सोशल मीडिया पर उनको लेकर जमकर मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

यहां देखें फैंस के रिएक्शंस।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले ही सीरीज जीत चुका है न्यूजीलैंड

हालांकि कीवी टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है और बाएं हाथ के इस खिलाड़ी की मौजूदगी से सीरीज के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बता दें कि इस टी-20 सीरीज में शाहीन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जहां वो चार मैचों में सिर्फ दो विकेट ही ले सके हैं। माउंट माउंगानुई में खेले गए पिछले मैच में उनकी जमकर कुटाई हुई, जहां उन्होंने चार मैचों में 49 रन लुटा दिए थे और उन्हें एक विकेट भी नहीं मिला था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मैच के लिए पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन- मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्दुल समद, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ