PAK vs NZ: डेब्यू सीरीज में ही 32 साल के पाक गेंदबाज का बुरा हाल, खत्म होने की कगार पर करियर!

Mohammad Ali: पाकिस्तान के 32 साल की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद अली की न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की है।

Mohammad Ali

Mohammad Ali

Pakistan vs New Zealand: वर्ल्ड क्रिकेट में तेज गेंदबाजी एक समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहचान होती थी। टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट को वकार यूनिस, वसीम अकरम, शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर जैसे अनगिनत गेंदबाज दिए हैं, जिन्होंने ना केवल कई विकेट चटकाए, बल्कि अपनी स्पीड के दम पर विपक्षी बल्लेबाजों के अंदर डर भी बैठाया। लेकिन अब समय बदल गया है, जहां टीम में अब ऐसे-ऐसे गेंदबाज देखने को मिल रहे हैं, जिनकी डेब्यू सीरीज में ही जमकर कुटाई हो जाती है। हम यहां बात कर रहे हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली की, जिनकी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में खूब धुनाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अली के लिए यादगार नहीं रहा डेब्यू मैच

32 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले मोहम्मद अली ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए पहले मैच में तीन ओवर में 25 रन दिए, जहां उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इस तरह से उनका डेब्यू मैच कुछ खास नहीं बन सका। पाक गेंदबाज को उम्मीद थी कि अगले मैच में वो असर छोड़ सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने डुनेडिन में खेले गए दूसरे मैच में दो ओवर डाले और 34 रन खर्च किए। उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर डाला, जहां कीवी ओपनर फिल एलन ने तीन गगनचुंबी छक्के जड़ डाले।

मोहम्मद अली ने दो ओवर में दे डाले 34 रन

इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने उन्हें बॉलिंग अटैक से हटा दिया, जिसके बाद उनकी पांचवें ओवर में एंट्री हुई। यहां उन्हें एक बार फिर से मार पड़ी और उन्होंने ओवर में 16 रन खर्च कर डाले। उन्हें बेशक मार पड़ी, लेकिन वो इस दौरान ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे कीवी सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट का विकेट लेने में कामयाब रहे। सीफर्ट में मैच में 22 गेंदों पर 45 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के एक ओवर में चार छक्के जड़ डाले। मोहम्मद अली ने बेशक सीफर्ट के रूप में बड़ा विकेट लिया, लेकिन इसके बाद भी वो अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ