Pakistan vs New Zealand: पांच मैचों की टी-20 सीरीज में पाकिस्तान को 4-1 से रौंदने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां कप्तान टॉम लैथम प्रैक्टिस के दौरान हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने हेनरी निकोल्स को उनकी जगह टीम में शामिल किया है। लैथम के बाहर होने की सूरत में माइकल ब्रेसवेल को ही टीम का कप्तान बनाया गया है। वो पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने वाली टीम के भी कप्तान थे।
टीम मैनेजमेंट ने इस सीरीज के लिए रीस मारिउ को बल्लेबाजी कवर के रूप में शामिल किया है, जबकि विल यंग भी अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में लैथम को ब्लैक कैप्स की कप्तानी करनी थी, जबकि मिचेल सेंटनर घरेलू टी-20 टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लैथम के बाहर होने के बाद मिच हे टीम की ओर से विकेटकीपिंग करेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: KKR की जीत ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, यहां देखें सभी टीमों का हाल
हेड कोच को नहीं है कोई टेंशन
बता दे कि इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ी पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड काफी पॉजिटिव दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें इस दौरे में फ्लैक्सिबल होना होगा, क्योंकि कई खिलाड़ी अलग-अलग वजह से पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं। इससे अन्य खिलाड़ियों को मौका मिलता है और पहली बार मारिउ को इस माहौल में लाना अच्छा है, साथ ही हेनरी निकोल्स का भी स्वागत है।’
कप्तान के रूप में टॉम का ना होना निराशाजनक है- स्टीड
उन्होंने आगे कहा, ‘तीन महीने की चोट के बाद वापसी करने के बाद हेनरी अच्छे फॉर्म में हैं और वह टीम में स्किल और अनुभव जोड़ेंगे। सीरीज की शुरुआत से पहले टॉम को कप्तान के रूप में खोना निश्चित रूप से निराशाजनक है और हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। टीम माइकल ब्रेसवेल के साथ सुरक्षित हाथों में है, जिन्होंने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में कौन सा खिलाड़ी आगे, पर्पल कैप पर है इस प्लेयर का कब्जा
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
42 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
47 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines