PAK VS ENG: खतरे में पड़ा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, जो रूट पहुंचे बेहद करीब

Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वो हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसी बीच पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

ind vs - 2024-10-08T205606.075

Joe Root: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 32 रन बनाए। अपनी इस छोटी पारी के दौरान वो सचिन के एक और विश्व कीर्तिमान के करीब पहुंच गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने दूसरे दिन खेल खत्म होने के समय एक विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैक क्रॉली (64) और जो रूट (32) टिके हुए हैं।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड के पहुंचे करीब

जो रूट ने इस पारी के दौरान इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने करियर में 5वीं बार ये कारनामा किया। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर है। उन्होंने अपने करियर में 6 बार एक साल में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसी के साथ वो अब सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि अभी सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए उन्हें एक और साल का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

इस लिस्ट में ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडन, जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा और एलिस्टर कुक जैसे दिग्गज भी हैं। इन दिग्गजों ने अपने करियर में एक साल में पांच बार टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जो रूट इंग्लैंड के लिए ये कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें कब-कब सचिन तेंदुलकर और जो रूट ने किया ये कारनामा

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 6 बार एक साल में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 1997, 1999, 2001, 2002, 2008 और 2010 में ये कारनामा किया है। वहीं, अगर जो रूट की बात करें तो उन्होंने 2015, 2016, 2021, 2022 और 2024 में यह कारनामा किया है। जो रूट को अभी 2 और टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो इस साल के अंत में टेस्ट क्रिकेट में कितने रन बनाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ