Pakistan Cricket Team: पाकिस्तानी टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज फ्लॉप हो रहे हैं। टीम की हर रणनीति फेल हो रही है। टीम इंडिया को पहले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज का दूसरा मैच मुल्तान में ही खेला जाएगा।
पिच को लेकर ये फैसला किया
ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान की उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर पहला मैच हुआ था। दो टेस्ट मैच के लिए एक ही पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। ग्राउंड स्टाफ ने पहले टेस्ट मैच के बाद पिच पर पानी भर दिया था। लेकिन अब पानी को पिच के दोनों तरफ पंखे और धूप द्वारा सुखाया जा रहा है। दोनों टीमों ने आज (13 अक्टूबर) जमकर अभ्यास किया।
वहीं, पाकिस्तान के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी और टेस्ट कप्तान शान मसूद पिच को भी देखा था। इसके बाद जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलियाई पिच क्यूरेटर टोनी हेमिंग से बात की थी। पहले टेस्ट मैच के बाद पिच पर पैरों के निशान बहुत ज्यादा थे। उन्हें कम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान टीम अब स्पिन ट्रैक में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फंसाना चाह रही है।
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी स्पिनर्स को बहुत ज्यादा मदद नहीं मिली थी। ऐसे में अब पाकिस्तानी टीम इसे स्पिन ट्रैक बनाना चाह रही है। इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष भी करते हैं। ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश इस कमजोरी का फायदा उठाने की होगी। बता दें कि क्रिकेट में हमेशा ही टीमें घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाती हैं, लेकिन पाकिस्तान के साथ उल्टा हो रहा है। पिछले 11 घरेलू टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत नहीं मिली है।
दिग्गज खिलाड़ियों को किया बाहर
दूसरे टेस्ट मैच से बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह, सरफराज अहमद को बाहर किया है। बाबर आजम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
22 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
56 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines