Mohammad Amir: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा शनिवार को इंग्लैंड पर टीम की जोरदार जीत के बाद लाइव टीवी पर कप्तान शान मसूद से बेतुके सवाल पूछने के चलते मुश्किलों में घिर गए। रावलपिंडी में पाकिस्तान ने निर्णायक मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से मात दी और टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। मैच के बाद रमीज को कप्तान मसूद पर तंज कसते हुए देखा गया, जहां उन्होंने सीरीज जीत के बारे में बात करने के बजाय कप्तान से यह पूछ डाला कि आपने लगातार छह मैचों में हार की उपलब्धि कैसे हासिल की।
रमीज का यह व्यवहार पूर्व क्रिकेटरों और फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने रमीज के मैच के बाद के कमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को एक पढ़े-लिखे व्यक्ति की तरह व्यवहार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में छूट गए सभी टीमों के पसीने, 2 खिलाड़ियों ने किया था बड़ा कारनामा
मुझे शान के लिए बहुत बुरा लग रहा था- आमिर
आमिर ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘आपको सीरीज जीत का जश्न मनाना चाहिए। आपके बगल में सीरीज जीतने वाला कप्तान बैठा है। आपको उससे जीत और अगली प्लानिंग के बारे में पूछना चाहिए था। लेकिन आप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। थोड़ा सम्मान करें। आप पढ़े-लिखे लोग हैं और आपको भी एक पढ़े-लिखे व्यक्ति की तरह व्यवहार करना चाहिए। जिसको क्रेडिट मिलना चाहिए, आपको उसे क्रेडिट देना चाहिए। मुझे शान के लिए बहुत बुरा लग रहा था। रमीज इतने लंबे समय से कमेंट्री कर रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि जीतने वाले कप्तान से क्या पूछना है। मैंने ये वीडियो इसलिए बनाया है क्योंकि ये लड़के और हमारी मैनेजमेंट सेलिब्रेशन डिजर्व करती है।’
घर में तीन साल बाद जीता पाकिस्तान
पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज जीत 2021 के बाद से घरेलू धरती पर टीम की पहली जीत थी। टीम इससे पहले 2021 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीतने में कामयाब रहा था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज गंवा दी थी जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बराबर रही थी। यह 2015 के बाद से इंग्लैंड पर पाकिस्तान की पहली सीरीज जीत भी थी। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पिछली जीत यूएई में आई थी।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए नहीं मिली टीम में जगह, अब सामने आया मोहम्मद शमी का पहला रिएक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
1 hr agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 hr agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
3 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
3 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
4 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
5 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines