Kamran Ghulam: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान दिन का खेल खत्म के होने के समय 5 विकेट खोकर 290 रन बना लिए हैं। इस मैच में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज कामरान गुलाम ने शानदार शतक बनाया है। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बाबर आजम की जगह टीम में मिली थी जगह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कामरान गुलाम को डेब्यू क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। अपने पहले ही मैच में कामरान गुलाम ने अपनी पारी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने इस टेस्ट मैच में बाबर आजम को रिप्लेस किया था। बाबर आजम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने दिसंबर 2022 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में कोई भी फिफ्टी नहीं बनाई है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में वह 2 पारियों में 35 रन ही बना सके थे। इसके बाद से उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
कामरान गुलाम के आते ही बनाया रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में नंबर 4 की पोजीशन काफी ज्यादा अहम मानी जाती है। टेस्ट क्रिकेट में केवल चार ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्हें नंबर 4 बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्होंने नंबर 4 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक बनाया है। इसके साथ ही वो सलीम मलिक के बाद दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने नंबर 4 पर डेब्यू करते हुए शतक बनाया है। उन्होंने 224 गेंदों पर 118 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। बता दें कि सलीम मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ 1982 में टेस्ट डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक बनाया था।
बने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 13वें पाकिस्तानी बल्लेबाज
कामरान मलिक ने अपने टेस्ट करियर के पहले ही मैच में शतक बने था। इसके साथ ही वो 13वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाया है। उनसे पहले ये कारनामा खालिद इबदुल्लाह, जावेद मियांदाद, सलीम मलिक, मोहम्मद वसीम, अजहर महमूद, अली नकवी, यूनिस खान, तौफीक उमर, यासीर हमीद, फवाद आलम, उमर अकमल और आबिद अली ने किया था।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines