हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन एक बार फिर से जो रूट ने धमाल मचा दिया है। रूट इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे हैं।

विज्ञापन

Joe Root Record: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वो हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच अब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट के दूसरे दिन एक बड़ा कारनामा कर दिया है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट ने मचाया धमाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने बनाए हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.46 का है। वो अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 16 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके रिकॉर्ड को देख कर आप समझ सकते हैं कि वो इस समय किस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं।

 

वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हैं। उन्होंने 45 मैच खेलकर 3904 रन बनाए हैं। इसके बाद स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 45 टेस्ट खेलकर 3486 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक 48 टेस्ट खेलकर 3101 रन बनाए हैं। इसके बाद किसी भी बल्लेबाज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन हजार से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

मुश्किल हालात में इंग्लैंड को संभाला

पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा था। टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट चोटिल हो गए थे। जिस वजह से ओपनिंग करने नहीं आ सके। जिस वजह से जैक क्रॉले के साथ कप्तान ओली पोप सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे। हालांकि वो अपना खाता भी खोल नहीं पाए और आउट हो गए। इसके बाद जो रूट बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने जैक क्रॉले के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 1 विकेट खोकर 96 रन बना लिए थे। इस समय क्रीज पर क्रॉले 64 और रूट 32 रन बनाकर टिके हुए है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola