Haris Rauf 100 T20i Wickets: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे दौर से गुजर रही है। टीम को यूएसए और भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन कनाडा के खिलाफ मंगलवार को खेले मुकाबले में उसके गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां एक ओर मोहम्मद आमिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इन 2 विकेटों के साथ हारिस रऊफ ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है।
सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के नंबर-1 पेसर बने हारिस रऊफ
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के नंबर-1 पेसर बन गए हैं। हारिस ने ये कारनामा 71वें मैच की 69वीं इनिंग में किया। इसी के साथ वह पाकिस्तान के ऐसे सिर्फ दूसरे गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने 100 विकेट लेने का कारनामा किया है। रऊफ से पहले ये कीर्तिमान शादाब खान के नाम दर्ज है। शादाब के नाम अब तक 103 मैचों की 95 इनिंग में 107 विकेट दर्ज हो चुके हैं।
सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
वहीं हारिस के नाम अब 71 मैचों में 101 विकेट हो गए हैं। ओवरऑल सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान के नाम दर्ज है। जिन्होंने 53 मैचों में 100 विकेट चटकाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उसके बाद श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा का नाम शामिल है। जिन्होंने 63 मैचों में ये रिकॉर्ड बनाया, लेकिन ये दोनों ही गेंदबाज स्पिनर हैं। हारिस सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में अब दुनिया के तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।
अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं हारिस रऊफ
रऊफ ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत 24 जनवरी 2020 को बांग्लादेश के खिलाफ लाहौर में की थी। उसके बाद से ही वह पाकिस्तान के कंसिस्टेंट गेंदबाज रहे हैं। आपको बता दें कि हारिस का वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी। रऊफ ने यूएसए के खिलाफ 37 रन देकर 1 विकेट लिया था। जबकि भारत के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। रऊफ इस विश्व कप में अच्छी फॉर्म में हैं। देखना होगा कि वे इस लय को कितना बरकरार रख पाते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड
मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन बाद में उसके विकेट धीरे-धीरे गिरते चले गए। कनाडा की टीम के ओपनर आरोन जॉन्सन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 4 चौके-4 छक्के ठोक 52 रन जड़े। कनाडा की टीम उनकी इस शानदार पारी की वजह से 20 ओवर में 107 रन बना सकी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो कब होगा मुकाबला?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, वहाब रियाज पर एक्शन की तैयारी
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
19 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines