PAK vs BAN Test Cricket Series: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी है। रावलपिंडी में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। ये बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों में पहली जीत है। बांग्लादेश की इस जीत में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया।
दिल जीत लेने वाला लिया फैसला
मैच के बाद जब मुशफिकुर रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तो उन्होंने दिल छू लेने वाला बयान दिया। पहले तो मुशफिकुर ने कहा कि वो इस जीत से बेहद खुश हैं। फिर उन्होंने अपनी पुरस्कार राशि को बांग्लादेश के बाढ़ पीड़ितों को दान करने का ऐलान किया।
मुशफिकुर ने कहा कि ये दान उन लोगों के लिए है जो मौजूदा समय में बांग्लादेश में बाढ़ जैसी मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे हैं। इससे देश के करीब 5 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोग बाढ़ के कारण अब भी अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें मदद की जरूरत है। मुशफिकुर ने बांग्लादेश के अन्य लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
किसे दिया जीत का श्रेय
मुशफिकुर रहीम ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने इस जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी और पूरे आत्मविश्वास के साथ पाकिस्तान आई थी कि हम यहां जीतेंगे। मुशफिकुर ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच की तैयारी के लिए स्पेशल प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया था। इस विशेष प्रैक्टिस सेशन ने टीम के खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत किया। ये जीत बांग्लादेश क्रिकेट फैंस के लिए गर्व का क्षण है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर फूट पड़ा दिग्गज खिलाड़ी का गुस्सा, कप्तान को दी कड़ी चेतावनी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines