PAK vs BAN Shaheen Afridi Dropped Pakistan Playing XI: पाकिस्तान ने 30 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि टीम से स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बाहर किया गया है। उन्हें चोट भी नहीं है। शाहीन पाकिस्तान के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं। वह टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। ऐसे में शाहीन को बिना कारण बाहर करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मच गया है।
क्या कप्तान शान और अफरीदी के बीच मारपीट बनी वजह?
शाहीन को 12 सदस्यीय टीम से बाहर किए जाने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में फूट पड़ गई है। ये भी सामने आया कि शाहीन अफरीदी और कप्तान शान मसूद के बीच ड्रेसिंग रूम में मारपीट हो गई। रिजवान ने इसे सुलझाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया।
ये भी पढ़ें: भारत को कॉपी करो, पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर पूर्व दिग्गज ने अपनी टीम को दी नसीहत
कंधे से हटाया था हाथ
बता दें कि पहले टेस्ट के दौरान भी शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। अफरीदी ने अपने कंधे से शान का हाथ हटा दिया था। शाहीन ने बांग्लादेश से खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली इनिंग में 88 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। जबकि 29 रन भी जड़े थे। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 10 विकेट से शानदार जीत की थी। बांग्लादेश की बड़ी जीत के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है।
कुछ चीजों पर कर रहे हैं काम
पाकिस्तान के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने यह कहने से इनकार कर दिया है कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने एक बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा- ”हम सुधार के लिए कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं।” पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम में दो स्पिनरों को शामिल किया गया है। टीम में लेग स्पिनर अबरार अहमद और तेज गेंदबाज मीर हमजा शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Video: क्या WTC फाइनल से हो गई 2 टीमों की विदाई? इन 7 में छिड़ी लड़ाई
दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), अबरार अहमद, मोहम्मद अली, सलमान अली आगा, सईम अयूब, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्लाह शफीक, नसीम शाह और खुर्रम शहजाद।
ये भी पढ़ें: अश्विन ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम, इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines