PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को 21 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज से पहले ही पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद से एक पत्रकार ने एक ऐसा सवाल किया, जिससे वो असहज हो गए और उन्हें सफाई भी देनी पड़ी।
पाकिस्तान के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में पकड़े जा चुके हैं। वहां से मैच फिक्सिंग की आज भी खबरें आती रहती हैं। इसी को आधार बनाते हुए एक पत्रकार ने कप्तान शान मसूद से सवाल किया था कि नदीम ने जो सफलता हासिल की है, उसके बाद खिलाड़ियों को काफी ज्यादा पैसा मिलता है। ये उससे भी ज्यादा है, जो खिलाड़ी मैच फिक्सिंग से कमाते हैं। इस सवाल पर शान मसूद काफी ज्यादा असहज हो गए और उन्हें जवाब देना पड़ गया।
‘मुझे नहीं हैं खिलाड़ियों की मंशा पर शंका’
इस सवाल का जवाब देते हुए शान ने कहा, ‘उन्हें अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर भरोसा है और उनकी मंशा पर कोई भी संदेह नहीं है। हमें अतीत से बाहर आने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, ‘आपने मैच फिक्सिंग की बात कही है और मैं इससे पूरी तरह से असहमत हूं। मैं आप को कह सकता हूं कि हर पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए खेलता है और जीत दिलाना चाहता है। जब हम हार जाते हैं तो हमें भी दुख होता है।’
नदीम को लेकर कही ये बात
पेरिस ओलंपिक-2024 में पाकिस्तान को जेवलिन थ्रो में गोल्ड दिलाने वाले नदीम की तारीफ करते हुए मसूद ने कहा, वो नेशनल हेरी हैं। उन्होंने जो सफलता हासिल की है और वो उनके कद को और ज्यदा बढ़ाएगी। हम उनकी सफलता से बहुत ज्यादा खुश हैं। हम भी नदीम से प्रेरणा लेंगे। हमारी टीम भी देश की आवाम के चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश करेगी। हम उम्मीद करते हैं कि हम भी पाकिस्तान की शान को बढ़ा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: क्या दुनिया की Sexiest एथलीट ने जीता गोल्ड मेडल? विवाद में आईं; सोशल मीडिया पर हैं 70 लाख फॉलोअर्स
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines