हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: सलमान आगा के रन आउट विवाद पर MCC ने सुनाया बड़ा फैसला, खेल भावना को लेकर कही ये बात

Salman Ali Agha Run Out Controversy: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में सलमान आगा के रन आउट को लेकर काफी हंगामा मचा था. इस विवाद पर अब MCC ने बयान जारी कर अपना फैसला सुनाया है.

विज्ञापन

Salman Ali Agha Run Out Controversy: पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, सीरीज के दूसरे वनडे मैच में सलमान अली आगा के रन आउट को लेकर काफी बवाल मचा था. इस विवादित घटना ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी. कई लोगों का मानना था कि सलमान आगा को रन आउट करने का तरीका सही नहीं था. इस पर अब क्रिकेट के नियम बनाने वाली मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा फैसला सुनाया है.

सलमान आगा कैसे हुए थे रन आउट?

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में घटी, जब मोहम्मद रिजवान स्ट्राइक पर थे और बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गेंदबाज कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने सामने की ओर शॉट खेला, जिसे रोकने के लिए हसन मिराज आगे आए. इस दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान अली आगा से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद आगा झुककर गेंद उठाने लगे, संभवतः यह सोचकर कि गेंद डेड हो चुकी है.

लेकिन तभी मिराज ने तेजी से गेंद उठाकर स्टंप्स पर मार दी, जबकि आगा क्रीज से बाहर खड़े थे. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अपील कर दी. इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास गया, जहां उन्हें रन आउट करार दिया गया. हालांकि, सलमान आगा इस फैसले से काफी नराज दिखे और गुस्से में पवेलियन लौटते समय अपना हेलमेट और ग्लव्स भी जमीन पर फेंक दिया.

विज्ञापन

MCC ने सुनाया फैसला

इस घटना पर MCC ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि अंपायर का फैसला नियमों के अनुसार बिल्कुल सही था. नियमों के अनुसार, दोनों अंपायरों के पास अलग से कुछ करने की गुंजाइश नहीं थी. उनके अनुसार उस समय गेंद डेड नहीं हुई थी और बल्लेबाज क्रीज से बाहर था, इसलिए उसे आउट देना ही सही निर्णय था. MCC ने यह भी जोड़ा कि अगर आगा गेंद को छूते या उठाते, तो उन्हें ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत भी आउट दिया जा सकता था.

कई लोगों ने यह दलील दी कि टक्कर के बाद गेंद को डेड बॉल घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन MCC ने इस तर्क को खारिज कर दिया. उनका कहना था कि खिलाड़ियों की टक्कर से गेंद अपने आप डेड नहीं होती. अगर ऐसा नियम बनाया जाए, तो खिलाड़ी इसका गलत फायदा उठा सकते हैं. यहां तक कि आने वाले नए नियमों में भी ऐसी स्थिति में गेंद को डेड नहीं माना जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के कितने मैचों से बाहर रहेंगे जोश हेजलवुड? सामने आए अपडेट में हुआ बड़ा खुलासा

स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पर कही ये बात

MCC ने नियमों के तहत इस फैसले को सही ठहराया, लेकिन ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ का मुद्दा भी उठाया. उनके मुताबिक, बांग्लादेश टीम चाहती तो अपील वापस ले सकती थी, क्योंकि टक्कर अनजाने में हुई थी और आगा को लगा कि गेंद डेड हो चुकी है. मैच के बाद खुद सलमान आगा ने भी कहा कि अगर वह फील्डिंग टीम में होते, तो खेल भावना दिखाते.

ये भी पढ़ें- PSL 2026 से नाम वापस लेंगे सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी! सरकार की तरफ से जारी की गई चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola