हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: घर में ही पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती!, महज 1 पॉइंट के साथ खत्म हुआ टूर्नामेंट का सफर

PAK vs BAN: न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करके इज्जत बचाना चाहती थी।

विज्ञापन
PAK vs BAN match abandoned due to rain

PAK vs BAN: न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करके इज्जत बचाना चाहती थी। रावलपिंडी के स्टेडियम में ऐसी नौबत ही नहीं आई और बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को होस्ट कर रही पाकिस्तान की टीम का सफर इस टूर्नामेंट में बिना एक भी जीत दर्ज किए ही खत्म हो गया। 

पाकिस्तान की घर में हुई बेइज्जती  

मोहम्मद रिजवान की टीम घरेलू मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए उतरी थी। साल 2017 में खेले गए आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम ही विजेता थी। जिसके कारण ही उम्मीद लगाया जा रहा था की पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट भी अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन

रिजवान सेना अपने पहले 2 मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके पाकिस्तान की टीम घरेलू मैदान पर इज्जत बचाना चाहती थी, लेकिन बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। पीसीबी की खराब इंतजाम के कारण सिर्फ 2 घंटे में ही वनडे मैच को रद्द करना पड़ गया।

पॉइंट्स टेबल में लास्ट पर रही घरेलू टीम

ग्रुप ए में पाकिस्तान की टीम 1 पॉइंट्स के साथ टेबल में सबसे नीचे रही। वहीं बांग्लादेश की टीम के पास भी 1 ही पॉइंट हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वो नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ नंबर 1 पर नजर आ रही है। टीम इंडिया के पास भी 4 पॉइंट हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण भारतीय टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है। इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक अंत के बाद अब अपनी टीम में कई बड़े बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल को कब अलविदा कहेंगे थाला धोनी? चेन्नई में एंट्री करते ही दे दिया बड़ा संकेत!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola