Pakistan Cricket Board ने बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है, जिसमें पहला मैच कल से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फेरबदल भी कर सकती है। वहीं, पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी के लिए भी ये पहली सीरीज होगी, जिसमें वो जीत के साथ अपने कार्यकाल का आगाज करने की कोशिश करेंगे।
मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे बाबर आजम
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 पर नजर डाली जाए तो अब्दुल्ला शफीक और सईम अयूब ओपनिंग और कप्तान शान मसूद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, अनुभवी बाबर आजम को चौथे नंबर पर रखा गया है। बाबर आजम के बाद मध्य क्रम की बल्लेबाजी की कमान उप कप्तान सऊद शकील और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर निर्भर रहेगी।
ऑस्ट्रेलिया की तरह बनाई रणनीति
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जैसी रणनीति अपनाई है। ऑस्ट्रेलिया आमतौर पर अच्छी स्पिन खेलने वाली टीमों के खिलाफ 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरता है। पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी ही रणनीति अपनाई है। पाकिस्तान ने पहले मैच की प्लेइंग-11 में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इसमें शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली शामिल हैं। जबकि टीम में स्पिन गेंदबाजी की कमान सऊद शकील और सलमान अली संभालेंगे जो कि स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में नहीं आते हैं।
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
पाकिस्तान के लिए अहम है ये सीरीज
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल ही में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को सीरीज हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 5वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि पांचवें स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई। पाकिस्तान इस सीरीज को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति को सुधारने के जुगत में है।
पहले टेस्ट मैच के लिए घोषित पाकिस्तान की प्लेइंग-11
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील (उप कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्राम शहजाद और मोहम्मद अली
ये भी पढ़ें : Indian Cricket Team ने जिस खिलाड़ी से फेरा मुंह, देंखे उसने कैसे मचा दिया गदर
ये भी पढ़ें : कोलकाता रेप-मर्डर केस पर भड़के सौरव गांगुली, विरोध में जो किया वो हो गया वायरल
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines