---विज्ञापन---

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, स्पिन गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका में कर दिया बड़ा कारनामा

Paarl Royals vs Pretoria Capitals: साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में पार्ल रॉयल्स ने इतिहास रच दिया है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ है।

---विज्ञापन---

Paarl Royals vs Pretoria Capitals: आज दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेली जा रही है। दुनिया के लगभग सभी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेते हैं। इन दिनों साउथ अफ्रीका टी-20 क्रिकेट लीग खेली जा रही है। 25 जनवरी को पार्ल रॉयल्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पार्ल रॉयल्स ने इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई।

ऐसा करने वाली पहली टीम बनी पार्ल रॉयल्स

दरअसल पार्ल रॉयल्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ अपने सभी 20 ओवर फिरकी गेंदबाजों से करवाए। फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने टी- प्रारूप के सभी ओवर्स स्पिन गेंदबाजों से करवाए हों।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzzofficial)

---विज्ञापन---

इन 5 फिरकी गेंदबाजों ने रचा कीर्तिमान

पार्ल रॉयल्स की ओर से ब्योर्न फोर्टुइन, दुनिथ वेल्लागे, मुजीब उर रहमान, नकबायोमजी पीटर और जो रूट ने गेंदबाजी की थी। इस मैच में फोर्टुइन, मुजीब और जो रूट को 2-2 सफलता मिली, जबकि वेल्लागे ने 1 विकेट झटके।

---विज्ञापन---

पार्ल रॉयल्स ने जीता मुकाबला

इस मैच में पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 140/4 रन बनाए थे। रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाए। उन्होंने 56 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 18 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स 20 ओवर में 129/7 रन पर सिमट गई। विल जैक्स ने 53 गेंदों में 56 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पार्ल रॉयल्स ने 11 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: बाघ के हमले से भारतीय क्रिकेटर के करीबी की मौत, सरकार ने दिया 5 लाख का मुआवजा

---विज्ञापन---

First published on: Jan 25, 2025 09:00 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola