DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का मैच नंबर 6 आउटर दिल्ली वॉरियर्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला गया। इस मैच में आउटर दिल्ली ने कमाल का प्रदर्शन किया और पुरानी दिल्ली को 82 रनों से हरा दिया। आउटर दिल्ली की ओर से सुयश शर्मा और शौर्य मलिक ने शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। हालांकि आउटर दिल्ली के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन टीम ने गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल कर ली।
आउटर दिल्ली ने पहले की थी बल्लेबाजी
आउटर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148/10 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 16 रनों का योगदान दिया, जबकि सनत सांगवान ने 26 रन बनाए। इसके अलावा वरुण यादव ने 18 रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव सिंह ने भी 19 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। आउटर दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यही वजह रही कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
पुरानी दिल्ली 6 को मिली हार
149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली के बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सके। पुरानी दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे समर्थ सेठ ने 17 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि आरुष मल्होत्रा ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए। वहीं कप्तान वंश बेदी ने 1 और प्रणव पंत ने 6 रन बनाए। इसके अलावा देव लाकड़ा ने भी 6 गेंदों में 5 रन बनाए।
उद्धव मोहन ने लिया 5 विकेट हॉल
उद्धव मोहन ने पुरानी दिल्ली की ओर से 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन खर्च किए। इसके अलावा रजनीश दादर ने भी 2 और प्रदीप पाराशर ने भी 2 विकेट झटके। वहीं आउटर दिल्ली की ओर से सुयश शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया। इसके अलावा शौर्य मलिक ने 3 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
29 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
40 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines