भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए असुरक्षा के दावों की खुली पोल, इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आ रहे उस मुल्क के प्लयर्स

Bangladeshi Shooters Will Travel To India: बीसीबी ने बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को भारत में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भेजने से मना कर दिया था. अब उसी देश की सरकार ने अपने शूटिंग खिलाड़ियों को एक स्पोर्ट्स इवेंट के लिए दिल्ली जाने के इजाजत दे दी है.

Bangladesh Flag

Bangladeshi Shooters Will Travel To India: बांग्लादेश सरकार ने अपने शूटरों को अगले महीने होने वाले एशियाई राइफल और पिस्तौल चैम्पियनशिप के लिए भारत जाने की इजाजत दे दी है, इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी नेशनल क्रिकेट टीम को सुरक्षा चिंताओं के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए इंडिया भेजने से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन

बांग्लादेश 2 राइफल शूटर्स इंडिया भेजेगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका के अलग-अलग वेन्यूज पर ऑर्गेनाइज होंगे. वहीं शूटिंग इवेंट दिल्ली के डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 2 से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 17 देशों से 300 से ज्यादा शूटर्स हिस्सा लेंगे. बांग्लादेश 2 राइफल शूटर्स भेजेगा, जो टोटल 3 इवेंट्स में कंपीट करेंगे.

विज्ञापन

बांग्लादेशी शूटर्स दिल्ली आने को तैयार

ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि बांग्लादेश ने टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद, उसकी शूटिंग टीम भी ‘सुरक्षा चिंताओं’ के कारण नाम वापस ले सकती है. हालांकि, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने बुधवार 28 जनवरी को पीटीआई को बताया कि पड़ोसी देश के खिलाड़ी कंपीट करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

NRAI ने किया कंफर्म

NRAI के सचिव राजीव भाटिया ने कहा, ‘अब तक कोई खबर नहीं है कि बांग्लादेश की टीम नहीं आ रही है. उनकी टीम आ रही है, इसमें कोई शक नहीं है. हम NRAI में नियमित रूप से उनके (बांग्लादेश फेडरेशन के अधिकारियों) से संपर्क में हैं. विदेश मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है और हमने इसे वीजा प्रॉसेस के लिए (भारतीय) दूतावास को भेज दिया है.’

ये हैं 2 बांग्लादेशी खिलाड़ी

बांग्लादेश का रिप्रेजेंटेशन 21 साल महिला राइफल शूटर अरेफिन शायरा और 26 साल के ओलंपियन मोहम्मद रोबियल इस्लाम करेंगे. ये दोनों 10 मीटर एयर राइफल शूटर सिंगल इवेंट्स में कंपीट करेंगे और उसके बाद मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए एक साथ आएंगे.

विज्ञापन

बांग्लादेशी शूटर अरेफिन शायरा (फाइल फोटो)

बांग्लादेश सरकार का तर्क क्या है?

ढाका के डेली सन में बुधवार 28 जनवरी को छपी एक रिपोर्ट में कहा गया कि बांग्लादेश सरकार ने शूटींग टीम के भारत दौरे को मंजूरी दे दी है. रिपोर्ट में कहा गया, ‘युवा और खेल मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक सरकारी आदेश जारी किया, जिससे टीम को 2 से 14 फरवरी तक होने वाली चैंपियनशिप में कंपीट करने की इजाजत मिल गई. ये फैसला इस फैक्ट के बावजूद आया है कि बांग्लादेश ने पहले सुरक्षा चिंताओं के कारण टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेशनल क्रिकेट टीम के भारत दौरे को रद्द कर दिया था.’ रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार मानती है कि शूटिंग चैम्पियनशिप ‘बड़ा सिक्योरिटी रिस्क पैदा नहीं पैदा करेगी, क्योंकि इवेंट एक सिक्योर्ड वेन्यू (डॉ. करणी सिंह रेंज) में इनडोर ऑर्गेनाइज की जानी है.’

विज्ञापन

बांग्लादेशी शूटर मोहम्मद रोबियल इस्लाम (फाइल फोटो)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ