पीवी सिंधु ने रचा बैडमिंटन में इतिहास, बनीं '500 क्लब' में शामिल होने वाली पहली इंडियन शटलर

PV Sindhu 500 Career Wins: इंडिया की स्टार शटलर ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है, क्योंकि उन्होंने इस खेल के हिस्ट्री बुक में जगह बनाई है. उन्होंने अपने पूरे करियर में 500 जीत का आंकड़ा पूरा किया, और वो ऐसा अचीवमेंट हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं.

PV Sindhu

PV Sindhu First Indian Shuttler To Reach 500 Career Singles Wins: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन का इतिहास रच दिया जब वो वुमेंस सिंगल्स में 500 करियर जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं. 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने ये अचीवमेंट जकार्ता में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर टूर्नामेंट के दौरान हासिल की. इसमें उन्होंने 16वें राउंड में डेनमार्क की लाइन होजमार्क क्जार्सफेल्ट को हराया.

विज्ञापन

पीवी सिंधु का प्रदर्शन

पीवी सिंधु ने संयम भरा प्रदर्शन किया और सीधे गेम में 21-19, 21-18 से जीत हासिल की. मैच में सिंधु ने अहम रैलीज में अपनी पकड़ दिखाई. इस जीत ने डेनमार्क के खिलाफ उनके 6 मुकाबलों में पांचवीं जीत को मार्क किया, जो उनके डॉमिनेंस को दिखाता है.

विज्ञापन

500 सिंगल्स में जीत

इस जीत के साथ पीवी सिंधु एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गई हैं क्योंकि वो महिलाओं की सिंगल्स में 500 जीत का आंकड़ा हासिल करने वाली सिर्फ छठी खिलाड़ी बनीं. इस खास ग्रुप में रचनाक इंतानोन, ताई त्ज़ु यिंग, अकाने यामागुची, कैरोलिना मारिन और पेट्या नेडेलचेवा जैसी लेजेंड्स शामिल हैं.

विज्ञापन

जीत का प्रतिशत

अब उनका कुल करियर रिकॉर्ड सिंगल्स में 732 मैचों में से 500 जीत के साथ है, जिससे उनका जीत का प्रतिशत तकरीबन 68.3% तक पहुंच गया है. खास तौर से बीडब्ल्यूएफ टूर में, उनके पास 227 हार के मुकाबले 456 विक्ट्री हैं.

विज्ञापन

क्वार्टरफाइनल में हारीं सिंधु

500 सिंग्लस जीतने के बाद पीवी सिंधु को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उनके सामने चाइनीज खिलाड़ी और टोक्यो 2020 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट वर्ल्ड नंबर 4 चेन यू फेई, जिन्होंने इंडियन शटलर 21-13 और 21-17 से हरा दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ