Pro Wrestling League Auction 2026: लंबे इंतजार के बाद अब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रो रेसलिंग लीग को दोबारा मंजूरी दे दी है. 6 सालों के बाद साल 2026 में इस लीग को खेला जाना है. इस सीजन का ऑक्शन अब 3 जनवरी 2026 को होने वाला है. जिसके लिए कई सुपरस्टार खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है. पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता युवा भारतीय स्टार अमन सहरावत पर इस लीग में सबसे बड़ी बोली लग सकती है. इस लीग 15 जनवरी से 1 फरवरी के बीच खेला जाएगा.
6 टीमें ऑक्शन में लेने वाली हैं हिस्सा
प्रो रेसलिंग लीग 2026 में हरियाणा थंडर्स, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल, पंजाब रॉयल्स, महाराष्ट्र केसरी, दिल्ली दंगल वारियर्स और यूपी डॉमिनेटर्स वो 6 टीमें होने वाली हैं. इस ऑक्शन में सभी की नजरें अमन सहरावत पर होने वाली है. वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान वजन को सही से मैनेज नहीं करने के लिए 21 वर्षीय अमन सहरावत पर बैन लगा था. जिस अब भारतीय कुश्ती महासंघ ने हटा लिया है. अमन ने इस टूर्नामेंट के लिए अपना बेस प्राइज 18 लाख रुपये रखा है. ऐसे में उन पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है. टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड और पेरिस खेलों की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट जापान की युई सुसाकी ने भी अपना नाम 18 लाख के बेस प्राइज में दिया है. महिला खिलाड़ियों में ये सबसे बड़ी प्राइज है.
ये भी पढ़ें: भारत का पूर्व कोच विदेश में लड़ रहा कैंसर से जंग, इलाज के लिए बेटी ने मांगी मदद
दीपक पुनिया ने 10 लाख रखा बेस प्राइज
वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता दीपक पुनिया ने भी अपना नाम 10 लाख के बेस प्राइज में अपना नाम दिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नवीन ने भी इस बेस प्राइज में अपना नाम दिया है. भारत के सुजीत कलकल ने अपना नाम 7 रुपये में दिया है. रूस के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अबासगदजी मागोमेदोव ने भी 10 लाख के बेस प्राइज में अपना नाम दिया है. इस ऑक्शन में आर्मेनिया के वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता अरमान एंड्रियासियन, हंगरी के 2023 के वर्ल्ड चैंपियन इस्जमेल मुसुकाजेव, वर्ल्ड और यूरोपीय पदक विजेता और ओलंपियन आर्मेनिया के आर्सेन हारुत्युनियन और रूस के मौजूदा वर्ल्ड और यूरोपीय चैंपियन उस्मानोव अखमेद भी ऑक्शन का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें: साल 2026 में कितनी बार खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला? सामने आ गई तारीख
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
2 days agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 days agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 days agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
3 days agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
3 days agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
3 days agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
3 days agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
3 days agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
3 days agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines