कप्तान देवांक दलाल की सारी कोशिश हुई बेकार, पुणेरी पलटन ने लगाई जीत की हैट्रिक  

Puneri Paltan vs Bengal Warriorz: बंगाल के कप्तान देवांक दलाल के शानदार प्रदर्शन के बाद भी पुणेरी पलटन की टीम ने आराम से मुकाबला अपने नाम करके जीत की हैट्रिक लगा दी। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में उनका दबदबा भी नजर आ रहा है। 

Puneri Paltan vs Bengal Warriorz

Puneri Paltan vs Bengal Warriorz

Puneri Paltan vs Bengal Warriorz: प्रो कबड्डी लीग 2025 के 11वें मुकाबले में पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर मैदान पर उतरी थी। ऐसे में फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद थी। बंगाल के कप्तान देवांक दलाल के शानदार प्रदर्शन के बाद भी पुणेरी पलटन की टीम ने आराम से मुकाबला अपने नाम करके जीत की हैट्रिक लगा दी। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में उनका दबदबा भी नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

कप्तान देवांक दलाल चमके लेकिन हार गई टीम 

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल ने मुकाबले में सबसे ज्यादा कुल 17 अंक कमाए। जिसके लिए उन्होंने 14 सफल रेड की। इस दौरान उन्होंने 11 टच पॉइंट तो वहीं 6 बोनस अंक भी अपने नाम किए। मनप्रीत प्रदीप और पुनीत कुमार ने भी रेड करके 4-4 पॉइंट्स कमाए थे। हालांकि टीम के डिफेंडर बुरी तरह से फेल हो गए। जिसके कारण ही टीम सिर्फ 36 अंक ही पूरे मैच में बना सकी। वहीं पुणेरी पलटन ने 45 अंक बनाए। जिसके कारण ही अंत में पलटन ने 9 अंको से मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में हार के बाद भी बंगाल की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 6 पर नजर आ रही है। 

विज्ञापन

पुणेरी पलटन के खिलाड़ियों ने किया कमाल 

मुकाबले में पुणेरी पलटन के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया। आदित्य शिंदे ने रेड करके कुल 11 पॉइंट्स टीम के लिए कमाए। इसके अलावा कप्तान असलम इनामदार ने भी 11 अंक कमाए। जिसमें से 10 पॉइंट्स उन्होंने रेड करके कमाए तो वहीं 1 अंक टैकल के जरिए हासिल किए। पंकज मोहिते ने रेड करके 5 अंक कमाए तो वहीं गुरदीप ने टैकल करके 5 पॉइंट्स अपने नाम किया। विशाल भारद्वाज ने भी टैकल करके 5 अंक टीम के लिए कमाए। इसी कारण पुणेरी पलटन को इस सीजन लगातार तीसरी जीत मिली। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ