आशु मलिक ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ दिखाई दबंगई, दिल्ली ने जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल का बिगाड़ा समीकरण  

Dabang Delhi K.C. vs Bengaluru Bulls: आशु मलिक ने कमाल का प्रदर्शन करके बेंगलुरु बुल्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में दबंग दिल्ली की टीम ने 41 अंक जुटाए। वहीं बेंगलुरु बुल्स की टीम सिर्फ 34 अंक ही जुटा सकी।

Dabang Delhi K.C. vs Bengaluru Bulls

Dabang Delhi K.C. vs Bengaluru Bulls

Dabang Delhi K.C. vs Bengaluru Bulls: प्रो कबड्डी लीग 2025 का नौवां मुकाबला दबंग दिल्ली केसी और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन आशु मलिक ने कमाल का प्रदर्शन करके बेंगलुरु बुल्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में दबंग दिल्ली की टीम ने 41 अंक जुटाए। वहीं बेंगलुरु बुल्स की टीम सिर्फ 34 अंक ही जुटा सकी। 7 अंकों के साथ दिल्ली ने पहली जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन

आशु मलिक ने दिखाई दिल्ली वालों की दबंगई  

दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने 15 अंक अकेले ही जुटाई। जिसमें टच पॉइंट्स 10 थे, वहीं 5 बोनस अंक भी थे। इसके अलावा नीरज नरवाल ने भी 10 रेड की जिसमें उन्होंने 6 अंक कमाए। वहीं 1 पॉइंट्स उन्होंने टैकल करके भी अपने नाम किया। दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक रुख अपनाया था। सुरजीत सिंह ने 3 टैकल पॉइंट्स बनाए तो वहीं सौरभ नांदल ने भी इतने ही अंक टैकल करके बनाए। फजल अत्राचली ने भी 3 सफल टैकल किया। जिसके कारण ही दिल्ली की टीम ने बेंगलुरु बुल्स के सभी रेडर को परेशान किया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। वो फिलहाल नंबर 5 पर नजर आ रही है। 

विज्ञापन

बेंगलुरु बुल्स के लिए एलिरेजा मिर्जियान भी चमके 

इस सीजन में बेंगलुरु बुल्स की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण ही वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स के लिए एलिरेजा मिर्जियान ने अकेले ही रेड करके 10 अंक कमाए। आशीष मलिक ने भी रेड करके 8 अंक अपने नाम किया। गणेश हनमंतगोल ने रेड करके 3 अंक जुटाए तो वहीं 1 सफल टैकल भी किया। कप्तान अंशुल राठी ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ