क्या अमेरिका में रद्द होगा FIFA वर्ल्ड कप 2026? टूर्नामेंट पर मंडराया बॉयकॉट का खतरा 

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका में होना है. जून और जुलाई में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियों तेजी से चल रही हैं. यूएसए इस टूर्नामेंट को आयोजित करने की आखिरी तैयारी चल रही है. इस बीच फीफा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रद्द होने की चर्चा शुरू हो गई है. अब इस मेगा टूर्नामेंट पर बॉयकॉट का खतरा मंडराने लगा है. जिससे फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए हैं.

fifa world cup 2026 usa

fifa world cup 2026 usa

FIFA World Cup 2026: यूएसए, कनाडा और मेक्सिको के साथ मिलकर 11 जून से 19 जुलाई के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 को होस्ट करने वाला है. जिसकी तैयारियां भी फिलहाल चल रही हैं. इस बीच पूर्व फीफी प्रेसिडेंट सेप ब्लैटर के बयान से सनसनी मच गई है. जिसके कारण ही अब इस मेगा टूर्नामेंट के रद्द होने की खबरें चलने लगी है. इस पूरे टूर्नामेंट के बॉयकॉट होने की खबरें चलने लगी है. पूरे फुटबॉल जगत में सेप ब्लैटर के बयान पर चर्चा शुरू हो गई है. फीफा भी इस टूर्नामेंट की तैयारियों पर नजर बनाए हुए है. 

विज्ञापन

क्या रद्द हो जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2026? 

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूएसए के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बर्ताव के कारण फैंस से इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की अपील की है. ब्लैटर 1998 से 2015 तक फीफा के अध्यक्ष रहे थे. भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने जांच के समय अपने पद से इस्तीफा दिया था. ब्लैटर से पहले मार्क पीथ ने स्विस अखबार डेर बंड को दिए इंटरव्यू में भी यूएसए का विरोध जताया था. मार्क पीथ एक स्विस वकील और भ्रष्टाचार-विरोधी विशेषज्ञ हैं. जिन्होंने एक दशक पहले फीफा सुधार की निगरानी के लिए बनाई गई इंडिपेंडेंट गवर्नेंस कमेटी की अध्यक्षता की थी. जिसके कारण ही मार्क पीथ भी फुटबॉल जगत में एक बड़ा नाम है. हालांकि इन दोनों के बयानों पर यूएसए और फीफा दोनों का ही कोई बयान नहीं आया है. 

विज्ञापन

मार्थ पीथ ने की थी बॉयकॉट करने की मांग 

डेर बंड को दिए इंटरव्यू में मार्क पीथ ने कहा, ‘अगर हम अब तक हुई सभी चर्चाओं पर गौर करें, तो फैंस के लिए केवल एक ही सलाह है, अमेरिका से दूर रहें! वैसे भी आप इसे टीवी पर बेहतर देख पाएंगे और वहां पहुंचने पर फैंस को यह उम्मीद रखनी चाहिए कि अगर वे अधिकारियों को खुश नहीं करते हैं, तो उन्हें सीधे अगली उड़ान से वापस भेज दिया जाएगा. अगर उनकी किस्मत अच्छी रही तो…’ एक्स पोस्ट पर इसी बयान को कोट करते हुए सेप ब्लैटर ने कहा ‘मुझे लगता है कि मार्क पीथ का इस विश्व कप पर सवाल उठाना सही है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ