बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत हुआ शर्मसार! इस वजह से एक नहीं, 2 बार रोकना पड़ा मैच

India Open Badminton 2026: इंडिया ओपन बैडमिंटन 2026 के इवेंट में देश को उस वक्त शर्मसार होना पड़ा, जब प्लेइंग एरिया पक्षी की बीट गिरने के कारण एचएस प्रणॉय औरलोहेन कीन यु को एक नहीं 2 बार रोकना पड़ गया.

HS Prannoy

Bird Poop Drop Halts HS Prannoy-Loh Kean Yew Match: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हो रहे इंडिया ओपन बैडमिंटन 2026 में भारतीय अधिकारियों को गुरुवार 15 जनवरी को शर्मसार होना पड़ा जब इंडियन शटलर एचएस प्रणॉय और सिंगापुर लोहेन कीन यु के बीच मेंस सिंगल्स मैच को दो बार रोकना पड़ा क्योंकि ऑफिशियल्स को प्लेइंग एरिया में गिरे पक्षी की बीट को साफ करना पड़ा.

विज्ञापन

2 बार रोकना पड़ा मैच

पहला वाक्या तब हुआ जब भारत के प्रणॉय 16-14 की बढ़त पर सर्व कर रहे थे. रेफरी ने खेल रोक दिया और सफाई कर्मचारियों को बुलाया, जबकि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन यु ने दोषी पक्षी की पहचान के लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की छत तरफ ओर देखा. तीसरे गेम में ये घटना एक बार फिर पेश आई, इस बार यु 1-0 की सर्विस पर थे. कोर्ट से बीट को हटाया गया, और मैच फिर से शुरू हुआ जिसमें सिंगापुर के यु ने 21-18, 19-21, 14-21 से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

2025 में भी पेश आया था वाक्या

ये पहली बार नहीं था जब इंडिया ओपन में मैच पक्षी के कोर्ट पर बीट करने के कारण रोके गए थे. पिछले साल मैलिशिया की पेर्ली तान और थिनाह मुरालिथरन और जापान की जोड़ी युकी फुकुशिमा और मायु मात्सुमोटो के बीच महिला डबल्स मैच भी इसी कारण रोका गया था. लांकि वो घटना केडी जाधव इनडोर हॉल में हुई थी, जो इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के भीतर एक छोटी स्पोर्ट्स फैसिलीटी है. भारत ओपन का ये एडिशन उसी परिसर के मेन स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. इसे इसी स्थल पर इस साल अगस्त में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एक टेस्ट इवेंट के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

खराब एयर क्वालिटी की भी शिकायत

ये घटना वर्ल्ड टूर 750 इवेंट में आयोजकों के लिए सबसे ताजा शर्मनाक पल था, जो गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में रहा है. खिलाड़ियों ने खराब हाईजीन और एयर क्वालिटी की शिकायत की है. यु ने अपने मैच के बाद बाद वाले मुद्दे का हवाला दिया. उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘सबकी सहनशक्ति जैसे 2 लेवल गिर गई. मौसम अच्छा नहीं है. मेरी सेहत काफी गिर गई. मैं कम सांस लेता हूं. जब भी मुमकिन हो, मैं मास्क पहनता हूं. मैं जितना हो सके घर के अंदर रहता हूं, लेकिन यही एक चीज है जो मैं कर सकता हूं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ