Michael Nobbs: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी माइकल नोब्स संन्यास के बाद भारतीय हॉकी टीम के कोच भी बने थे. माइकल पिछले 5 सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. जहां पर उन्हें पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ा. उनके पास इलाज कराने का पैसा भी नहीं था. माइकल की 2 बेटी है. जिनमें से एक कैटलिन नोब्स खुद हॉकी खिलाड़ी हैं. कैटलिन ने अपने पिता के इलाज के लिए मदद मांगी. जिसके बारे में उन्होंने बात की है.
माइकल नोब्स को मांगनी पड़ी मदद
एक क्राउडफंडिंग पोर्टल के मुताबिक माइकल नोब्स फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं. ये कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल चुका है. कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए एमीवेंटामैब नाम की दवाई की जरूरत है, लेकिन बहुत महंगी है. 6 महीने के इलाज में लगभग 64 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का खर्च आता है.
जिसके कारण ही कैटलिन और उनकी बहन जैमी ने 31 अगस्त 2025 को इलाज के लिए पैसों की मदद एक क्राउडफंडिंग पोर्टल पर मांगी. जिससे 75 हजार डॉलर आ गए. जिसके बाद भी सही से इलाज नहीं हो पा रहा है. जिसके बारे में कैटलिन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया है. उन्होंने कहा, ‘वह अभी सिडनी में रहते हैं जबकि हम पर्थ में रहते हैं. वहां पहुंचने के लिए हमें फ्लाइट से कम से कम पांच घंटे लगते हैं. दूर से मदद करना मुश्किल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: साल 2026 में संन्यास ले सकते हैं 6 सुपरस्टार खिलाड़ी, टीम में अब नहीं बन रही है जगह
पिता के इलाज के बारे में बोली कैटलिन नोब्स
इस इंटरव्यू में कैटलिन नोब्स ने कहा, ‘फिलहाल उनका इलाज चल रहा है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वे इससे उबर रहे हैं और उनमें जीने की प्रबल इच्छाशक्ति है. फिलहाल उनका ध्यान खुद को ठीक करने पर है और मैं यही चाहती हूं कि वे मुझे हॉकी खेलते हुए देखें. उन्हें इसमें बहुत आनंद आता है और इससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. फिलहाल मैं उनके लिए बस इतना ही कर सकती हूं. वह हर किसी में अच्छाई देखते हैं और उनका स्वभाव बेहद दयालु है. सौभाग्य से, हमारी हॉकी को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं हुई है. हम हॉकी से ज्यादा पिता-पुत्री की तरह बातें करते रहे हैं. चाहे मैं अच्छा खेलूं या बुरा, वह हमेशा मेरे सबसे बड़े समर्थक रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने लिया संन्यास का फैसला, इस दिन खेलेंगे आखिरी मुकाबला
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
2 days agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 days agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 days agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
3 days agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
3 days agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
3 days agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
3 days agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
3 days agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
3 days agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines