Australian Open 2026, Casper Rudd: नॉर्वे के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं और वह अपने चौथे ग्रैंड स्लैम फाइनल से कुछ कदम दूर हैं. लेकिन रूड का मन अभी पूरी तरह से कोर्ट पर नहीं है और वह टूर्नामेंट के बीच अपना नाम वापल ले सकते हैं. दरअसल, रूड जल्द ही पिता बनने वाले हैं और उनकी पत्नी मारिया किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं. ऐसे में वह तुरंत घर लौटने के लिए भी तैयार हैं. रूड ने खुद यह चौंकाने वाला बयान दिया है.
ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने को तैयार हैं कैस्पर रूड!
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के दूसरे दौर में पहुंच चुके कैस्पर रूड ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी पत्नी मारिया किसी भी दिन अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं और वह जन्म के समय उनके साथ रहने के लिए सब कुछ छोड़ने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, “मुझे मारिया का शुक्रिया अदा करना होगा कि उन्होंने मुझे आने दिया. मुझे पता है कि वह घर पर आराम कर रही हैं और तैयारी कर रही हैं.”
रूड ने आगे कहा कि, “मैच खेलने के अलावा, मेरे फोन की रिंगर हर समय ऑन रहती है, ताकि जरूरत पड़ने पर कॉल आ सके. अगर उसे लेबर पेन शुरू हुआ, तो मैं शायद अगले दिन यहां नहीं रहूंगा.” दो बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच चुके रूड ने कहा कि, “जीवन में सिर्फ टेनिस ही सब कुछ नहीं है. मैं यहां तब तक रहूंगा, जब तक मारिया चाहेंगी.” बता दें कि, रूड ऑस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में स्पेन के जाउमे मुनार से भिड़ेंगे.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट की खबर पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, BCCI-BCB में से एक को मिर्ची लगनी तय!
कैस्पर रूड का करियर
12वीं वरीयता प्राप्त नॉर्वे के स्टार टेनिस प्लेयर कैस्पर रूड ने सितंबर 2022 में विश्व नंबर 2 की रैंकिंग हासिल कर इतिहास रचा था. रूड ने अपने करियर में 13 ATP टूर खिताब जीते, जिसमें 2025 मैड्रिड ओपन का उनका पहला मास्टर्स 1000 खिताब भी शामिल है. उन्होंने ग्रैंड स्लैम में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तीन बार फाइनल में जगह बनाई है. रूड 2022 और 2023 फ्रेंच ओपन फाइनल के अलावा, 2022 के यूएस ओपन फाइनल में खेल चुके हैं. वह नॉर्वे के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला है. हालांकि, अभी तक वह कोई ग्रैंड स्लैम अपने नाम नहीं कर सके हैं.
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर ‘हाय-हाय’ के नारों पर विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मच गई ‘सनसनी’!
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines