BWF World Junior Championships 2025: जूनियर बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत की 16 वर्षीय शटलर तन्वी शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारतीय फैंस के 17 सालों का इंतजार भी खत्म हो गया. तन्वी को फाइनल मैच में थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासक के खिलाफ 7-15, 12-25 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बाद भी तन्वी का नाम इतिहास में दर्ज हो गया. हालांकि वो साइना नेहवाल की सफलता का दोहराने में चूक गईं.
फाइनल मैच में हार गई तन्वी शर्मा
भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने फाइनल तक कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उन्हें थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासक के खिलाफ 7-15, 12-25 से लगातार सेट में हार का सामना करना पड़ा. इसी कारण उन्हें गोल्ड के बजाय सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा. तन्वी शर्मा ने फाइनल में मिली हार के बाद कहा, ‘मैं रजत पदक जीतकर बहुत खुश हूं, लेकिन स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने से थोड़ी निराश भी हूं. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि इस टूर्नामेंट से पहले मुझे पदक जीतने की उम्मीद भी नहीं थी.’
ये भी पढ़ें: भारत में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन, इस शहर को मिली टूर्नामेंट की मेजबानी
17 सालों के बाद भारतीय महिला खिलाड़ी ने जीता पदक
जूनियर बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 17 सालों के बाद किसी भारतीय महिला खिलाड़ी ने पदक जीता है. तन्वी शर्मा से पहले 1996 में अपर्णा पोपट ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. वहीं उसके बाद 2006 में साइना नेहवाल ने भी सिल्वर मेडल जीता था. साइना ने अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए साल 2008 में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था. तन्वी भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस इवेंट में पदक जीता है. ओवरआल 5 भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता है. सिरिल वर्मा ने साल 2015 में तो वहीं शंकर मुथुस्वामी ने साल 2022 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. उम्मीद अब यह है कि तन्वी शर्मा फाइनल की हार से सीखकर आगे और बेहतर प्रदर्शन करती हुई नजर आएंगी. जिससे साइना नेहवाल, पीवी सिंधु के बाद एक और महिला बैडमिंटन सुपरस्टार भारत को मिल सके.
ये भी पढ़ें: शिष्य ने जीता मेडल तो गुरु ने मुंडवा लिया सिर, भारत के विदेशी कोच ने क्यों लिया अजीबोगरीब फैसला?
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines