Asian Games 2026: भारत ने जीता छठा मेडल, सुचिका तरियाल, हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष पाटिल ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल की शानदार शुरुआत देखने को मिली है. MMA और शूटिंग में कुछ खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर कमाल कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Asian Games 2026

भारतीय दल को मिली सफलता (Photo: X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए बढ़िया रही है. पहले दिन भारतीय दल ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए. अब 21 सितंबर को दूसरे दिन भी खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी हैं. सभी एथलीट्स मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे. खैर मेंस की 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल खत्म हो गया है. भारत को बड़ी सफलता मिली है. हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. वहीं रुद्राक्ष बालासाहब पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. चीन के शेंग लिहाओ 254.2 अंक के साथ पहले नंबर पर रहे. उन्होंने गोल्ड मेडल जीता.

विज्ञापन

सुचिका तरियाल का कमाल

भारत की सुचिका तरियाल से भी इस बार MMA में मेडल की उम्मीद थी. उन्होंने अपने करियर में इतिहास रच दिया. सुचिका ने वुमेंस की 60kg ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. तरियाल को सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने मात दी. हून ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया. सुचिका गोल्ड मेडल नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने बड़ा कारनामा किया है. वो अब एशियन गेम्स में MMA में मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. ये उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: हॉकी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, इंडोनेशिया को 13-1 से हराया

एयर राइफल टीम का जबरदस्त प्रदर्शन

भारत की एयर राइफल टीम को भी एशियन गेम्स में बड़ी सफलता मिली है. भारत के लिए तीसरा मेडल मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता. रुद्रांकक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों के ट्रियो ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ये तीनों 1890.1 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे. इस तिकड़ी ने भारत का नाम एक बार फिर ऊंचा किया है. दरअसल चीन, भारत और साउथ कोरिया के बीच मेंस 10 मीटर में कड़ी टक्कर देखने को मिली. तीनों देशों की टीमों की ने बेहतरीन प्रदर्शन किया भारत के लिए रुद्रांकक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों ने हार नहीं मिली और अपनी आक्रमकता से बढ़िया स्कोर अर्जित किया. भारतीय दल की मेडल जीतने की रफ्तार अब तेजी से बढ़ रही है. कई खिलाड़ियों की गोल्ड पर भी नजरें हैं. मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ