News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Cristiano Ronaldo: साल 2025 भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए खास होने वाला है. ये हम यूं ही नहीं कर रहे, इसके पीछे एक नहीं बल्कि 2 बड़ी वजह हैं. भारत ने फुटबॉल की दुनिया के 2 दिग्गज आने वाले हैं. पिछले दिनों खबरें थीं कि 2025 के अंत में लियोनल मेसी भारत का टूर करेंगे और अब इस खेल के एक और स्टार यानी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी भारत में जलवा दिखेगा. वो यहां एक बड़े बड़े टूर्नामेंट में खेलते भी नजर आएंगे. आइए जानते हैं वो कब, कहां और किस टीम के लिए खेलेंगे.
दरअसल, रोनाल्डो का जलवा एएफसी चैंपियंस लीग टू 2025-26 में दिखेगे. जिसका ग्रुप चरण 16 सितंबर से शुरू होगा और 24 दिसंबर तक चलेगा. इसमें भारतीय फुटबॉल के दो क्लब मोहन बागान सुपर जायंट और एफसी गोवा भी शामिल हैं.
🚨𝐓𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐬 𝐚𝐫𝐞 𝐋𝐈𝐕𝐄, 𝐆𝐚𝐮𝐫𝐬! 🎟️🔥
— FC Goa (@FCGoaOfficial) September 10, 2025
See you at the Fatorda Stadium for:
⚔️ FC Goa vs Al Zawraa – Sept 17
⚔️ FC Goa vs Istiklol – Dec 24
💡Remember, the first 4,000 fans to book BOTH home games get priority access to our game against Al-Nassr SC.
Tickets… pic.twitter.com/3wu2auMSqo
AFC चैंपियंस लीग टू 2025-26 के ड्रॉ में एफसी गोवा और रोनाल्डो की टीम अल-नासर को ग्रुप D में रखा गया है. ग्रुप D में अल-नासर और एफसी गोवा का 2 बार आमने-सामने आना तय है. इनमें से एक मैच भारतीय सरजमीं पर होना है. यही वजह है कि फैंस के पास पुर्तगाल के इस सुपरस्टार को पहली बार भारत में खेलते हुए देखने का मौका मिला है. हालांकि आखिरी फैसला रोनाल्डो के हाथ में ही है, वो भारत आएंगे या नहीं, लेकिन यह तय हो चुका है कि उनकी टीम का मैच किस दिन है.
फैंस के लिए 22 अक्टूबर एक बड़ा और खास दिन है. ये वही तारीख है जब एफसी गोवा का सामना अल-नासर से होगा. इस बात की पूरी संभावना है कि अल नासर की कप्तानी दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो करेंगे. यह मुकाबला 22 अक्टूबर को गोवा के प्रतिष्ठित फतोर्दा स्टेडियम में होगा.
I made a new friend yesterday 😁 Grateful for the love and support every single day and I hope everyone gets to follow their dreams! pic.twitter.com/0fgCYdz9wA
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) September 7, 2025
मैच की तारीख का ऐलान होने से भारतीय फुटबॉल जगत में खुशी की लहर है, क्योंकि फैंस बेसब्री से रोनाल्डो के भारत की धरती पर आने का इंतजार कर रहे हैं. ये पहली बार होगा कि 5 बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो भारत में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेलेंगे.
अल नासर के खिलाफ अटैकिंग एप्रोज के लिए मशहूर एफसी गोवा पहले चरण में अपने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा. फातोर्दा में होने वाले मैच में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है.अल-नास्सर सऊदी प्रो लीग के शीर्ष क्लबों में से एक है, उसमें रोनाल्डो के साथ-साथ कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: WWE में आएगा 5 फुट 6 इंच के दिग्गज का तूफान, विरोधियों पर मंडराया खतरा, रिपोर्ट में सामने आई खुशखबरी
1 घंटे 12 मिनट तक चला कड़ा मुकाबला, आखिर में आयुष ने वर्ल्ड-9 खिलाड़ी को हारकर मचाया तहलका
न्यूज 24 पर पढ़ें अन्य खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।