Ambati Rayudu Controversial Tweet: 22 अप्रैल 2025 को जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था तो हर भारतीय की आंखें लाल हो गईं थीं। तब सबके मन में यही बात घूम रही थी कि भारत कब पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाएगा। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक करके पड़ोसी मुल्क को कड़ा संदेश दिया। भारतीय सेना की सभी क्रिकेटर्स ने हौसला अफजाई की, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू के एक पोस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया। लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं, जहां उन्होंने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं यह भी नहीं समझ पा रहा हूं कि सीमा पर हमारे परिवार इस समय किस दौर से गुजर रहे हैं। मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं और सीमा पर रहने वाले परिवारों के साथ सहानुभूति रखता हूं। भारत नफरत में नहीं, बल्कि इस अटूट विश्वास में एकजुट है कि न्याय की जीत होनी चाहिए। हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जो शांति चाहता है, लेकिन अपनी सुरक्षा या सम्मान की कीमत पर नहीं। यह क्षण हमें न केवल न्याय की ओर ले जाए, बल्कि यह भी आशा करे कि सीमा पर रहने वाले हमारे परिवारों के लिए यह कष्ट जल्द ही समाप्त हो जाएगा।’
रायडू की किस पोस्ट पर भड़के फैंस
इससे पहले रायडू ने ‘एक्स’ पर गुरुवार 8 मई को एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। आइए याद रखें कि यह कमजोरी का आह्वान नहीं है, बल्कि समझदारी की याद दिलाता है। न्याय को दृढ़ रहना चाहिए, लेकिन मानवता की दृष्टि कभी नहीं खोनी चाहिए। हम अपने देश से बेइंतहा प्यार कर सकते हैं और फिर भी अपने दिलों में करुणा रख सकते हैं। देशभक्ति और शांति साथ-साथ चल सकते हैं।’ उन्होंने जब यह पोस्ट किया, तब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर दिए, जहां भारतीय सेनाओं के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। रायडू की यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भड़क उठे और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगाई।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 सस्पेंड, BCCI का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
19 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines