Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से गुपचुप तरीके से शादी करके सबको हैरान कर दिया। नीरज ने जैसे ही अपने शादी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, वैसे ही इंटरनेट पर तहलका मच गया, जिससे सबकी नजरें इस जोड़े पर टिक गईं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 27 साल के इस एथलीट ने अपनी शादी को पूरी तरह सीक्रेट रखा। इस शादी में दोनों के परिवार के करीब 40 से 50 लोग ही शामिल हुए।
दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी शादी की घोषणा की। नीरज ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधें, हमेशा खुश रहें।’
यह भी पढ़ें: कौन हैं हिमानी मोर, जिनके साथ ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर चौंकाया, इस खेल से है कनेक्शन
दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से हिमानी ने की अपनी ग्रेजुएशन
नीरज के शादी के ऐलान के साथ ही उनके फैंस उनकी पत्नी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। नीरज की पत्नी हिमानी कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हिमानी ने अपनी स्कूली शिक्षा लिटिल एंजल्स स्कूल से हासिल की है और इस समय अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।
अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहीं हिमानी
नीरज की तरह ही हिमानी भी पेशे से एक एथलीट रही हैं और टेनिस खेल चुकी हैं। वह 2017 में भारत की तरफ से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस चैम्पियनशिप में खेल चुकी हैं। वो इसके बाद अमेरिका चली गईं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एक्सपर्टीज हासिल की। इसके बाद हिमानी ने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की, साथ ही न्यू हैम्पशायर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एडमिनिस्ट्रेशन/मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में डबल एमबीए डिग्री हासिल की। वह वर्तमान में अमेरिकी शहर मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट के रूप में काम करते हुए मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: IPL के अनसोल्ड खिलाड़ियों को PCB ने दिया ‘लालच’, हर कीमत पर चाहता है खिलाना
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
35 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines