Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

शादी के बंधन में बंधने वाले दोनों ओलंपियन कौन? सामने आया विवाह का पूरा शेड्यूल

Mandeep Singh Udita Kaur Wedding: भारत के ओलंपियन मनदीप सिंह जल्द ही महिला हॉकी लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी उदिता के साथ शादी करने वाले हैं।

Author
Edited By : Mohan Kumar Updated: Mar 15, 2025 09:49
Mandeep Singh Udita Kaur Wedding

Mandeep Singh Udita Kaur Wedding (नरेंद्र नंदन): पंजाब के जालंधर के रहने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके मनदीप सिंह की शादी महिला ओलंपिक खिलाड़ी उदिता दुहान से होगी। उदिता हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। दोनों ओलंपिक प्लेयर की शादी 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाऊन स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में होगी। दोनों परिवार के लोग शादी की तैयारियों की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

दोनों खिलाड़ियों की शादी के लिए परिवार के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं और लोगों को शादी के कार्ड बांटे जा रहे है। इस प्रोग्राम के तहत 19 फरवरी को डीजे पार्टी होगी, जिसमें तमाम भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। घर से 21 मार्च की सुबह 8 बजे बारात श्री गुरुद्वारा साहिब को जाएगी ओर 9 बजे ‘आनंद कारज’ का आयोजन होगा। शादी के बाद 22 मार्च को रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों से लेकर कई पुलिस अधिकारी और राजनेता मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

ऐसा है उदिता दुहान का करियर

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर खिलाड़ी उदिता ने 2017 में सीनियर लेवल पर डेब्यू किया। उदिता 2018 एशियाई खेलों में सिल्वर, 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा वो पिछले साल महिला हॉकी इंडिया लीग के ऑक्शन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी भी बनी थीं। 2016 में अपने पिता को खोने के बाद भी उदिता ने शानदार प्रदर्शन करके पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वो कितनी मजबूत हैं। वो ना केवल भारती टीम की नियमित खिलाड़ी हैं, बल्कि उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी एक अलग मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे धमकी भरे फोन आए, लगा सबकुछ खत्म हो गया’, भारतीय खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा

First published on: Mar 15, 2025 09:42 AM

संबंधित खबरें