हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs PAK: इंग्लैंड के सामने 171 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान, ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने बरपाया कहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जा रहा है. पहले ही दिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने कहर बरपाया.

विज्ञापन
ENG vs PAK/ Image Credit: X

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान खासा प्रभावित नहीं कर सकी और 171 रनों पर ही सिमट गई. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी विभाग के सामने पाकिस्तान के पसीने छूट गए. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने लिए.

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की हालत हुई खराब

ओली रॉबिन्सन ने पारी की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान को बड़ा झटका देकर बता दिया कि वह इस मैच में रुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने अजान अवैस को डक पर आउट किया. इसके बाद इमाम उल हक ने थोड़ी देर क्रीज पर समय बिताया. लेकिन खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 74 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी. वहीं, शान मसूद 20 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक ने खासा प्रभावित किया.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: ओली रॉबिन्सन ने की कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी, 43 साल बाद दोहराया इतिहास

विज्ञापन

उन्होंने 104 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. सऊद शकील और इस मैच में बाबर आजम की जगह कप्तानी कर रहे सलमान अली आगा भी फेल हो गए. शकील ने 25 गेंदों में 5 और आगा ने 29 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी इंग्लैंड के सामने बेबस दिखे. उन्होंने 19 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान 48.1 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई.

ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक ICC टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर-1

विज्ञापन

ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने किया कमाल

इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने ही सभी 10 विकेट अपने नाम किए. रॉबिन्सन ने 18 ओवर में 51 रन खर्च कर 5 विकेट हॉल लिया, जबकि जोश टंग ने 9.1 ओवर में 46 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. दोनों खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में खाता नहीं खोल सका.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola