हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

NZ vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए हुआ न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका

NZ vs SL: न्यूजीलैंड को नवंबर में श्रीलंका के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर कीवी टीम 2 टी20 और 3 वनडे मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है।

विज्ञापन

NZ vs SL: न्यूजीलैंड को टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद श्रीलंका के दौरे पर जाना है। यहां पर टीम को 2 टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट में टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में ऑलराउंडर नाथन स्मिथ और विकेटकीपर मिच हे को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और जैकब डफी को भी मौका मिला है।

मिशेल सेंटनर करेंगे टीम की कप्तानी

इस टीम की कप्तानी मिशेल सेंटनर करेंगे। टी20 सीरीज का आगाज 9 नवंबर से दांबुला में होगा। इसके बाद टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। फिलहाल सेंटनर को इस दौरे के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम के नियमित कप्तान का ऐलान इस साल के अंत में होगा।

 


पहली टीम में मिली स्मिथ को जगह

26 वर्षीय नाथन स्मिथ का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स में उन्हें बेस्ट सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी चुना गया था। इसके अलावा उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल किया गया है। मिच हे का भी घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, रचिन रविंद्र, टिम साउथी और केन विलियमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फ़ॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें