कीवी खिलाड़ी ने पकड़ा सूर्यकुमार यादव जैसा कैच, जिसने भारत को जिताया टी-20 वर्ल्ड कप, VIDEO वायरल

Matt Henry Catch: न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने शनिवार को भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की तरह ही कैच लपक कर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

Suryakumar Yadav Matt Henry

Suryakumar Yadav Matt Henry

विज्ञापन

New Zealand vs Sri Lanka: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मैदान पर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। टीम के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने एक बार फिर इस बात को साबित किया है, जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बाउंड्री लाइन पर एक जबरदस्त कैच पकड़ा। इस कैच की खासियत है कि उनका यह कैच काफी हद तक भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के कैच की याद दिलाता है, जिन्होंने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में डेविड मिलर का असंभव सा कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया था।

उनके कैच का ही कमाल था कि टीम यह मैच के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप भी जीतने में कामयाब रही थी। हेनरी ने श्रीलंका के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए तीसरे वनडे में माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर चरिथ असलांका का जबरदस्त कैच पकड़ा। यह वाकया 30वें ओवर का है, जब ब्रेसवेल ने ऑफ स्पिन गेंद फेंकी जिसे असलांका ने लॉन्ग-ऑफ की ओर मारा। शॉट को देखकर हेनरी बॉल की तरफ बढ़ते हैं और भागते-भागते बाउंड्री लाइन के पार पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

हैनरी ने दिलाई सूर्यकुमार की याद

इसके बाद वो खुद को कंट्रोल करते हुए गेंद को मैदान की तरफ फेंक देते हैं और फिर तुरंत ही वापस आकर उसे लपक लेते हैं। यह वीडियो न्यूजीलैंड के आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया गया है। मैच की बात करें तो श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 290 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए ओपनर पथुम निसांका ने 66 रन बनाए, जबकि कुसल मेंडिस ने 54 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

गेंदबाजी में चमके मैच हैनरी

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मिचेल सेंटनर को दो विकेट मिले। 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरुआत खराब रही, जहां टीम ने 50 रन से पहले ही चोटी के छह विकेट के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। टीम आखिर में 150 रनों पर सिमट गई और यह मैच 140 रनों से हार गई। श्रीलंका टीम के लिए असीथा फर्नांडो, महीष तीक्षणा और इशान मलिंगा ने तीन-तीन विकेट झटके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ