New Zealand vs South Africa 5th T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार, 25 मार्च को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और दोनों ही टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है. लेकिन इस निर्णायक मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम चोट के कारण आखिरी टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुद इसकी जानकारी दी है.
निर्याणक मुकाबले से बाहर हुए टॉम लैथम
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 24 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि टॉम लैथम बाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. स्कैन के बाद पता चला कि लैथम के अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर है. यह चोट उन्हें तीसरे टी20 में लगी थी और अब अगले 2-3 हफ्ते तक वह क्रिकेट से दूर रहेंगे. टॉम ब्लंडेल कवर खिलाड़ी के रूप में टीम के स्क्वॉड में शामिल रहेंगे.
बता दें कि, इसी इंजरी की वजह से लैथम चौथे मैच से भी नहीं खेल पाए थे. अब पांचवें मुकाबले में भी कीवी टीम की कप्तानी जेम्स नीशम संभालेंगे, क्योंकि मिचेल सैंटनर को आराम दिया गया है. पहले सैंटनर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान टॉम लैथम को सौंपी गई थी, लेकिन अब 5वें मैच में भी नीशम ही कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह को मिलेगा बड़ा तोहफा, UP में बनेंगे बड़े अधिकारी
तीसरे टी20 में खेली थी मैच विनिंग पारी
टॉम लैथम का बाहर होना न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ा झटका हैं, क्योंकि उन्होंने सीरीज के तीसरे टी20 मैच में मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नकोबानी मोकोएना की गेंद लैथम के अंगूठे पर लगी थी. इसके बावजूद, उन्होंने नाबाद 63 रनों की मैच विजयी पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 8 विकेट से जीत दिलाई. बाद में स्कैन में पता चला कि अंगूठे में फ्रैक्चर है, जिससे उबरने में उन्हें 2 से 3 हफ्ते का समय लगेगा.
दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका
फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था, जबकि दूसरे और तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी. चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए, जिसमें कॉनर एस्टरहुइजेन ने 36 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 145 रन पर ऑलआउट हो गई थी. अब आखिरी मुकाबले में जीतने वाली टीम इस टी20 सीरीज को अपने नाम कर लेगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई गुड न्यूज, इस स्टार तेज गेंदबाज को मिली खेलने की मंजूरी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines