हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NZ vs SA: 674 रन, 3 शतक और 2 अर्धशतक, सेमीफाइनल में बन गया खास रिकॉर्ड

NZ vs SA Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने मिलाकर 674 रन बनाए। जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे। इस मैच में एक खास रिकॉर्ड बन गया।

विज्ञापन
SA vs NZ Semifinal

NZ vs SA Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब न्यूजीलैंड का फाइनल में मुकाबला टीम इंडिया के साथ होगा। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसके चलते कीवी टीम ने सेमीफाइनल में इतना बड़ा स्कोर बना दिया था कि साउथ अफ्रीका की टीम वहां तकत पहुंच नही पाई है। इस मैच में एक खास रिकॉर्ड भी बना।

सेमीफाइनल में बने 674 रन

सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 362 रन बनाए थे। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 312 रन बना पाई थी। कुल मिलाकर दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 674 रन बनाए थे। इस मैच में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगे थे।

जिसमें से 2 शतक न्यूजीलैंड और एक शतक साउथ अफ्रीका की तरफ से देखने को मिला। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की तरफ से 2 अर्धशतक भी लगे थे। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमों का मिलाकर दूसरा सबसे बड़ा टोटल था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान, कीवी टीम को दी बधाई

चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के मिलाकर सबसे बड़े टोटल

1. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- 707 रन (साल 2025)
2. साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड- 674 रन (साल 2025)
3. भारत बनाम श्रीलंका- 643 रन (साल 2017)
4. अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड- 642 रन (साल 2025)
5. भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 636 रन (साल 2013)

विज्ञापन

इन 3 बल्लेबाजों ने लगाए शतक

इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र ने 108 और केन विलियमसन ने 102 रन की पारी खेली थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने शतक लगाया था हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके थे। वहीं कप्तान टेम्बा और रासी ने अर्धशतक लगाए थे।

ये भी पढ़ें:- SA vs NZ: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के साथ बुक की फाइनल में सीट, फिर चकनाचूर हुआ साउथ अफ्रीका का सपना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola