New Zealand vs South Africa 4th T20I: साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराते हुए सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे. जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर ही ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि बल्लेबाजी में कॉनर एस्टरहुइजन ने 57 रनों की अहम पारी खेली.
साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 164 रन
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मैच की दूसरी ही गेंद पर वियान मुल्डर बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद टोनी डी जोर्जी और कॉनर एस्टरहुइजन ने मिलकर पारी को संभाला. जोर्जी 21 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एस्टरहुइजन ने 36 गेंदों पर 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
एस्टरहुइजन ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया और अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके बाद रुबिन हरमन ने 28 और डायन फॉरेस्टर 19 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने 2 विकेट झटके, जबकि जैकरी फॉल्केस, बेन सियर्स और कोल मैककोन्ची ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें- ‘रियान पराग नहीं, इस स्टार को होना चाहिए था राजस्थान रॉयल्स का कप्तान’ IPL 2026 पहले सामने आया बड़ा नाम
न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और ओपनर कैटेन क्लार्क सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टिम रॉबिन्सन भी 32 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, डेन क्लीवर ने 26 रन पारी खेली, लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया. निक केली (19), बेवन जोक्बस (3), जेम्स नीशम (6), कोल मैककॉन्ची (10) और जोश क्लार्कसन 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए.
कीवी टीम के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, कप्तान केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रायन और ओटनेल बार्टमैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, वियान मुल्डर को एक सफलता मिली. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 25 मार्च को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- क्या विराट कोहली ने RCB से मांगी ‘चार्टर्ड फ्लाइट’? IPL 2026 से पहले खुद दिया अफवाहों का करारा जवाब
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines