New Zealand vs South Africa 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 68 रनों से जीत हासिल की. हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 175 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 107 रन पर ही ढेर हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने 3-3 विकेट हासिल किए. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. पहले मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी.
डेवोन कॉन्वे ने खेली अर्धशतकिय पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को ओपनिंग जोड़ी डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की. लैथम सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कॉन्वे एक छोर पर टिके रहे और शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और दो छक्के भी लगाए. हालांकि, 124 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी.
कॉन्वे के अलावा, नेक केली ने 21 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 20 रन बनाए. अंत में जोश क्लार्कसन ने नाबाद 26 और कोल मैककॉन्ची नाबाद 18 रन जोड़े. इन छोटी-छोटी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने 2 विकेट चटकाए. जबकि गेराल्ड कोएत्जी और ओटनेल बार्टमैन, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे ने 1-1 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- अबरार अहमद कंट्रोवर्सी में सुनील गावस्कर की हुई एंट्री, काव्या मारन को सुनाई खरी खोटी
न्यूजीलैंड गेंदबाजों के आगे पस्त हुई साउथ अफ्रीकी टीम
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 6.1 ओवर में सिर्फ 31 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. वियान मुल्डर 16 रन, कॉनर एस्टरहुइजेन 8 रन और टोनी डी जोर्जी मात्र एक रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. विकेटों का सिलसिला यहीं नहीं रुका और इसके बाद रुबिन हरमन (19 रन), जेसन स्मिथ (12 रन) और डियान फॉरेस्टर (10 रन) भी जल्द पवेलियन लौट गए. साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली. उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 3 छक्के जड़े.
लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम 15.3 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन और बोन सियर्स ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए. वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए, जबकि कोल मैककॉन्ची और जेम्स नीशम को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: अभिषेक शर्मा नहीं ये 27 साल का खिलाड़ी बनेगा SRH का कप्तान! टीम इंडिया को बना चुका है विश्व विजेता
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines