New Zealand vs South Africa 1st T20I: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. वहीं, इस हार के 10 दिन बाद ही प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड से बदला ले लिया है. साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.
लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने कीवी टीम टिक नहीं सकी और 14.3 ओवर में सिर्फ 91 रन बनाकर ढेर हो गई. जवाब साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.4 ओवर में ही 3 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 91 रन पर हुई ढेर
माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ये फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ. न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही और टीम 3.4 ओवर में महज 21 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. 36 रन के स्कोर पर आधी कीवी टीम पवेलियन लौट गई. डेवन कॉन्वे (1), टॉम लैथम (7), टिम रॉबिन्सन (6), निक केली (2) और बेवन जैकब्स (10) सस्ते में पवेलियन लौट गए. वहीं, कप्तान सैंटनर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए.
न्यूजीलैंड की ओर से ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 21 गेंदों में 26 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. टीम के 7 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को सिर्फ 91 रन पर समेट दिया. साउथ अफ्रीका के लिए नकोबानी मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, कप्तान केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी और ओटनेल बार्टमैन ने 2-2 झटके.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: SRH के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग 11, इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका!
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
92 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया. हालांकि, प्रोटियाज टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम को सिर्फ 7 रन पर पहला झटका लगा. लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. उनके साथ डियान फॉरेस्टर 16 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में कौन से 4 विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल? हरभजन सिंह ने कर दी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines