New Zealand vs Pakistan ODI Series: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज में शिकस्त खाने के बाद अब पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज भी हार चुकी है। बीते दिन खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से हराया था। इसके साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर फहीम अशरफ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की पोल खोलते हुए दिखाई दिए।
फहीम अशरफ के बयान पर मची खलबली
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फहीम अशरफ ने कहा “एक टीम के रूप में, हमें केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने और फिर एक तरफ हटने के बजाय एक-दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है।” अशरफ के इस बयान के बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या फहीम ने अपने बयान से टीम के कुछ खिलाड़ियों को निशाना बनाया है?
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ट्रैविस हेड या अभिषेक शर्मा नहीं, सीजन-18 का ‘सिक्सर किंग’ है ये बल्लेबाज
बेहद खराब रही थी पाकिस्तान की बल्लेबाजी
इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने एकबार फिर से टीम की नाक कटाने का काम किया। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। महज 32 रन के अंदर आधी टीम पवेलियन वापल लौट गई थी। इस मैच में बाबर आजम 1 रन, मोहम्मद रिजवान 5 रन, अबदुल्लाह शफीक 1 रन, इमाम उल हक 3 रन, सलमान अली आगा 9 रन, मोहम्मद वसीम जूनियर 1 रन और आकिब जावेद के बल्ले से 8 रन निकले थे। 208 रन पर पाकिस्तान की पूरी टीम ढेर हो गई थी।
फहीम अशरफ ने खली थी अच्छी पारी
इस मैच में फहीम अशरफ पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
ये भी पढ़ें:- तनुश्री सरकार ने बनाया World Record, एक मैच में दो शतक ठोककर बना दिया महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
42 mins agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
51 mins agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
1 hr agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
3 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
6 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
7 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines