New Zealand vs Pakistan: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इस समय वनडे सीरीज जारी है, जहां दोनों टीमें शनिवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले में एक-दूसरे से भिडे़ंगी। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां टीम के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें नेपियर में खेले गए सीरीज के पहले मैच में शतक बनाने के बाद फील्डिंग करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए चैपमैन
इसके बाद वह हैमिल्टन में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच से भी बाहर हो गए थे, जिसमें कीवी टीम ने जीत दर्ज करके सीरीज भी अपने नाम की थी। उम्मीद थी कि चैपमैन शनिवार को माउंट माउंगानुई में होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन 30 साल के चैपमैन शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर पाए और इसकी वजह से वो मैच नहीं से बाहर हो गए।
यह भी पढ़ें: KKR vs SRH: कमिंस ने की बड़ी गलती! गेंदबाजी में इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी
टिम सीफर्ट को मिल सकता है मौका
चैपमैन के बाहर होने का मतलब यह है कि टिम सीफर्ट टीम के साथ बने रहेंगे और यदि सिलेक्टर्स बुधवार को हैमिल्टन में अच्छी जीत दर्ज करने वाली टीम में बदलाव करना चाहें तो वे प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के दावेदार हो सकते हैं। सीफर्ट हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे, जिसमें टीम ने 4-1 से जीत हासिल की थी, लेकिन 30 साल के इस खिलाड़ी को अभी तक अपने देश के लिए तीन वनडे मैच ही खेलने का मौका मिला है।
सीफर्ट का छोटा रहा है वनडे करियर
अगर सीफर्ट तीसरे मैच में खेलेंगे तो यह पांच साल से ज्यादा समय में उनका पहला वनडे मैच होगा। उन्होंने पिछली बार जनवरी 2019 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था। उनका अब तक का वनडे करियर छोटा रहा है, जहां उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले हैं और 33 रन बनाए हैं। इस दौरान 22 रन उनका हाई-स्कोर रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में डिफेंडिंग चैम्पियन KKR की लंबी छलांग, ‘खतरनाक’ SRH की हालत खराब
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
39 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
57 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines