New Zealand vs Pakistan 3rd ODI: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 5 अप्रैल को बे ओवल में खेला जाएगा। मेजबान कीवी टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। दूसरे मैच में पाकिस्तान की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली थी और 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। जिसके बाद अब तीसरे वनडे मैच से पहले पाकिस्तान के 2 खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है। अगले मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।
इन 2 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
दूसरे वनडे मैच में तैयब ताहिर को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 13 रन बनाए थे। जिसके बाद अब तीसरे मैच में तैयब की जगह खुशदिल शाह को मौका मिल सकता है। इसके अलावा आकिफ जावेद का भी पत्ता कट सकता है। उनकी जगह इरफान खान की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: हार के बाद फहीम अशरफ के बयान पर छिड़ी बहस, पाकिस्तान टीम की खुल गई पोल?
क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी पाकिस्तान की टीम
वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसमें पाकिस्तान को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब वनडे सीरीज भी पाकिस्तान के हाथ से निकल चुकी है। मोहम्मद रिजवान की टीम पर अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है, जिससे टीम बचना चाहेगी। पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 73 और दूसरे वनडे में 84 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
तीसरे वनडे के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, नसीम शाह, इरफान खान, सूफियान मुकीम।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: CSK चलने वाली है बड़ी चाल? बीच सीजन 17 साल के युवा खिलाड़ी को भेजा बुलावा
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
35 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines