NZ vs PAK: पाकिस्तान हारा, नसीम शाह ने जीता दिल, बाबर-रिजवान को दिखाया 'आईना'

New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: पाकिस्तान को दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 84 रन से हार का सामना करना पड़ा है। नसीम शाह ने पाकिस्तान की कुछ हद तक इज्जत बचाई।

NZ vs PAK Naseem Shah

NZ vs PAK Naseem Shah

New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच हेमिल्टन में खेला गया। इस मैच में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 84 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच पाकिस्तान के बल्लेबाजों का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। वहीं नसीम शाह ने 10वें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी करके फैंस का दिल जीतने और बाबर आजम से लेकर मोहम्मद रिजवान तक को आईना दिखाने का काम किया है।

विज्ञापन

10वें नंबर पर नसीम ने लगाया अर्धशतक

इस मैच में पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज मिलकर जितने रन नहीं बना पाए, उतने रन नसीम शाह ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए। मैच में बल्लेबाजी करते हुए नसीम ने 44 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ये नसीम का वनडे इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक था।

विज्ञापन

बाबर-रिजवान ने फिर कटाई नाक

इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। 72 रन के अंदर ही पाकिस्तान के 7 विकेट गिर गए थे। पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की अहम कडी माने जाने वाले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भी इस मैच में निराश किया। बाबर ने 1 तो कप्तान रिजवान के बल्ले से महज 5 रन निकले।

विज्ञापन

208 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान की टीम

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रन बनाए थे। कीवी टीम की तरफ से मिचेल हे ने 99 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवर में 208 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बेन सीयर्स ने 9.2 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा जैकब डफी ने 3 विकेट हासिल किए थे। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ