हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने किया बड़ा कमाल; पहुंचा गेल के बराबर, छोड़ा कैलिस को पीछे

NZ vs ENG: हेमिल्टन के सेडन पार्क में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों कि सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टिम साउथी ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

विज्ञापन

NZ vs ENG: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की थी। दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 315 बना लिए हैं। वहीं, अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल टिम साउथी ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

गेल के बराबर टिम साउथी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टिम साउथी ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 10 गेंदों में 23 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए थे। अपनी इस पारी में तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है। वो अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। गेल और टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट में 98-98 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने जैक कैलिस को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने टेस्ट में 97 छक्के लगाए थे।

 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

बेन स्टोक्स 133
ब्रेंडन मैकुलम 107
एडम गिलक्रिस्ट 100
टिम साउदी 98
क्रिस गेल 98
जैक कैलिस 97

खेल रहे हैं अपना आखिरी टेस्ट मैच

टिम साउथी इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। वो न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने न्यजीलैंड के लिए 107 टेस्ट, 161 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 389 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 2243 रन भी बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 7 फिफ्टी भी बनाई हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola