New Zealand vs England 2nd ODI: हैमिल्टन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से करारी मात दी और तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 175 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 33.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया.
न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो ब्लेयर टिकनर रहे, जिन्होंने दो साल बाद टीम में वापसी करते हुए 4 विकेट चटकाए और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करके तहलका मचा दिया. टिकनर को अपने घरेलू परेशानियों के कारण क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जबरदस्त कमबैक किया.
इंग्लैंड की फ्लॉप बल्लेबाजी
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन सही साबित भी हुआ. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 3 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. इंग्लिश टीम ने सिर्फ 51 रन तीन विकेट गंवा दिए. कप्तान हैरी ब्रूक पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वो भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इंग्लैंड के लिए जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. टीम के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और पूरी टीम 36 ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई.
ब्लेयर टिकनर ने बरपाया कहर
वैसे तो इस मैच में न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए, लेकिन दो साल बाद टीम में लौटे ब्लेयर टिकनर ने अपनी घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने जो रूट, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद को अपना शिकार बनाया. टिकनर की गेंदबाजी के आगे कोई भी इंग्लिश बल्लेबाजी टिक नहीं पाया. उन्हें मैट हेनरी को चोट के चलते प्लेइंग XI में जगह मिली थी, जिसे उन्होंने अच्छी तरह से भुनाया.
गौरतलब है कि 32 साल के ब्लेयर टिकनर अपने पारिवारिक परेशानियों की वजह से क्रिकेट से दूर चल रहे थे. साल 2023 में तूफान में उनके पिता का घर उजड़ गया था. इसके एक साल बाद उन्हें इंग्लैंड में काउंटी खेलते समय खबर मिली कि उनकी पत्नी को कैंसर है. टिकनर की पत्नी को ल्यूकेमिया हुआ था और कीमोथेरेपी के बाद वो अब रिकवर कर रहीं हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: टीम इंडिया के नए सिक्सर किंग बने सूर्यकुमार यादव, रोहित का रिकॉर्ड चकनाचूर, इस मामले में बने नंबर वन
कौन हैं ब्लेयर टिकनर?
ब्लेयर टिकनर का जन्म 13 अक्टूबर 1993 को न्यूजीलैंड के नेपियर में हुआ था. टिकनर ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और अपने करियर में खेले सिर्फ 3 टेस्ट मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं. वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अब से पहले 13 मैचों में 16 विकेट ले चुके थे. इसके अलावा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने 18 मैचों में 19 विकेट ले लिए हैं.
टिकनर ने अपना आखिरी वनडे मैच 5 मई 2023 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसके बाद से उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी. वहीं, अब उन्होंने टीम में लौटते ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया और जबरदस्त वापसी कर दुनिया को चौंका दिया है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के ऑक्शन से पहले केएल राहुल बदलेंगे फ्रेंचाइजी? खुद बयान देकर मचाई खलबली
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines