NZ vs AUS Kane Williamson First Time Run Out In Test Career: न्यूजीलैंड दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी में धमाल मचाया और फिर उसके बाद गेंदबाजी और फील्डिंग में कीवियों की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा नुकसान उस समय हुआ जब उनके इनफॉर्म बल्लेबाज केन विलियम्सन पहली पारी में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उन्होंने 12 साल के टेस्ट करियर में पहली एक ऐसी गलती भी कर दी, जिसका खामियाजा शायद पूरी टीम का उठाना पड़ा सकता है।
दरअसल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन के 174 रन की मदद से 383 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी बल्लेबाज पहली पारी में 179 रन पर ही ढेर हो गए।
टेस्ट में पहली बार हुए रन आउट
केन विलियम्सन ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 पारियों में 403 रन बनाए थे। उनका औसत 134.33 का था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए। दरअसल चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर विलियम्लन मिचेल स्टार्क की गेंद को सीधे बल्ले से खेलकर एक रन की मांग करते हैं। उस समय नॉन स्ट्राइक पर विल यंग होते हैं। जैसे ही केन विलियम्सन एक रन दौड़ रहे होते हैं, उसी समय वह अपने साथी खिलाड़ी विल यंग से टकरा जाते हैं।
इसके बाद जब वह क्रीज पर पहुंचने की कोशिश करते हैं, तभी मार्नस लाबुशेन गेंद को जल्दी से उठाकर केन विलियम्सन के छोर पर सीधा विकेट पर मार देते हैं। जिसके चलते विलियम्सन को बिना कोई रन बनाए रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ता है। इसके साथ ही उनके 12 साल के टेस्ट करियर में यह पहली बार है, जब वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले वह इस फॉर्मेट में कभी रन आउट नहीं हुए थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: श्रेयस अय्यर के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर कोच ने दिया बयान, किसी भी ग्रेड में डाल देते
मुश्किल में न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पहली पारी में कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए हैं। पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया के 383 रन के जवाब में सिर्फ 179 रन ही बना पाई है। इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उनके चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। जबकि उनके टॉप चार में कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया था। न्यूजीलैंड ने एक समय पर अपने 7 विकेट महज 113 रन पर गंवा दिए थे।
ये भी पढ़ें- NZ vs AUS: एक ही पारी में डाली इतनी वाइड बॉल, न्यूजीलैंड की टीम ने बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड
हालांकि अंत में ग्लेन फिलिप्स के 70 गेंदों पर 71 रन और मैट हेनरी के 34 गेंदों पर 42 रन की मददगार पारी के दम पर कीवी टीम पहली इनिंग में 179 रन तक पहुंचने में सफल हो पाई। नाथन लियोन ने इस मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
5 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
38 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines