Shubman Gill and Ridhima Pandit relationship Rumours: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अपने खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शुभमन गिल के अफेयर को लेकर नई-नई खबरे आती रहती हैं। हाल में ही शुभमन गिल का नाम टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ जुड़ा था। एक समय सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर के साथ-साथ शादी की खबरें ट्रेंड कर रही थी। वहीं, अब एक बार फिर से रिद्धिमा पंडित ने अपने और शुभमन गिल के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।
शुभमन गिल के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात
हाल में ही एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे शुभमन गिल के रिश्ते के बारे में पूछा गया गया था। इसके अलावा उनसे पूछा गया था कि उनकी और शुभमन गिल की शादी की अफवाह उड़ी थी, उसमें कितनी सच्चाई थी।
शुभमन गिल से जुड़े सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा, “हे भगवान, इन अफवाहों को सुनकर ऐसा लगता है कि अब तो कुछ हो ही जाए।” उन्होंने आगे कहा कि मैंने शुभमन गिल को क्यूट कहा था। इसके बाद ये अचानक से अफेयर की अफवाह आने लगी थी। मुझे लगता है कि जब आप पब्लिक फिगर होते हैं तो इस तरह की खबरे उड़ती रहती हैं। मैं अब इन अफवाहों को इग्नोर कर देती हूं और अपने करियर पर ध्यान देती हूं।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं गिल
शुभमन गिल इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में वो चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में वापसी की थी। हालांकि वो अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में अब सभी की निगाह चौथे टेस्ट मैच पर टिकी हुई है। फैंस को उम्मीद है कि गिल इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
47 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
59 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines