Novak Djokovic Viral Video: इन दिनों सर्बियाई टेनिस स्टार खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच इटालियन ओपन में धमाल मचा रहे हैं। 10 मई को खेले गए मैच में जोकोविच ने जीत हासि की थी। इसके बाद स्टार खिलाड़ी के साथ एक हादसा हो गया, जिसमें जोकोविच चोटिल हो गए थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जोकोविच को लगी सिर में बोतल
दरअसल इटालियन ओपन में 10 मई को नोवाक जोकोविच और कोरेंटिन मौटेट के बीच मैच खेला गया। इस मैच को जोकोविच ने 6-3, 6-1 जीत लिया था। मैच जीतने के बाद जोकोविच दर्शकों को ऑटोग्राफ दे रहे थे। तभी एक फैन ऑटोग्राफ लेने के लिए नीचे झुका और उसके बैग से पानी की बोतल निकलकर सीधे जोकोविच के सिर में जा लगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी ने की डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी, रोहित-विराट के खास क्लब में की एंट्री
बोतल लगने के बाद जोकोविच सिर पकड़कर नीचे गिर गए। जिसके बाद सिक्योरिटी वहां पहुंची और जोकोविच को उठाकर उपचार के लिए ले जाया गया। इस दौरान मैच के बाद जोकोविच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं कर पाए थे। हालांकि ट्वीट करके जोकोविच ने जानकारी साझा की थी।
ट्वीट करके किया धन्यवाद
ऑटोग्राफ देते वक्त चोट लगने के बाद फैंस को जोकोविच की चिंता होने लगी थी। जिसके बाद फैंस जोकोविच के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। इसके बाद जोकोविच ने ट्वीट करके अपनी हालत के बारे में फैंस को जानकारी दी और उनका धन्यवाद भी किया। जोकोविच ने ट्वीट करके लिखा मेरी चिंता करने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद। ये एक हादसा था और मैं अब ठीक हूं और होटल में आइस पैक के साथ आराम कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें:- IRE vs PAK: आयरलैंड से हारने के बाद उड़ा पाक टीम का मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
6 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines